सिरसा के गुरुद्वारे से दानपात्र चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:जाली तोड़कर अंदर घुसे; गेट पर ताला लगाकर हुए थे फरार

सिरसा जिले के लकड़ावाली गांव में गुरुद्वारे से दानपात्र चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लकड़ावाली के भागदीप सिंह पुत्र गुरुदर्शन सिंह को पकड़ा है। यह घटना 25 फरवरी 2026 को हुई थी। जाली तोड़कर अंदर घुसे चोर बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा लकड़ावाली के प्रधान मलकीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रंथी हिम्मत सिंह रोज की तरह पाठ कर देर शाम गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गए थे। रात करीब 1:45 बजे अज्ञात युवकों ने गुरुद्वारे की खिड़की पर लगी जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा दानपात्र चुरा लिया। दानपात्र में लगभग 7 हजार रुपए कैश था। एक आरोपी पहले से गिरफ्तार शिकायत के आधार पर बड़ागुढ़ा थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भागदीप सिंह को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इस चोरी के मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को बड़ागुढ़ा थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पहले गिरफ्तार किए आरोपी की निशानदेही पर दानपात्र बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार किए आरोपी भागदीप सिंह को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *