1980 में 90 किलो गेहूं चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:7 लोगों ने की थी चोरी, 2 की हो चुकी मौत, 4 जमानत पर, एक 45 साल बाद पकड़ा

1980 में 90 किलो गेहूं चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:7 लोगों ने की थी चोरी, 2 की हो चुकी मौत, 4 जमानत पर, एक 45 साल बाद पकड़ा

खरगोन पुलिस ने 45 वर्षों से फरार चोरी के मामले के एक आरोपी को बाग जिला धार से गिरफ्तार किया है। मामला 1980 का है। बालसमुद क्षेत्र में 7 आरोपियों ने तब के समय में 100 रुपए मूल्य के 90 किलो गेहूं चुराए थे। 2 आरोपियों की मौत हो चुकी है। बाकी सभी जमानत पर हैं। खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है। यहां वर्ष 1980 में छह साथियों के साथ करीब 90 किलो गेहूं चोरी का फरार आरोपी सलीम पिता मुजीद 45 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोर्ट में केस पेंडिंग
वारदात के समय 20 साल के सलीम को 65 वर्ष की उम्र में धार जिले के बाग कस्बे से गिरफ्तार किया गया। रोचक यह भी है कि कुल सात आरोपितों में से दो की मौत हो चुकी है। सलीम को छोड़कर चार अन्य आरोपित जमानत पर हैं और केस कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम बाग जिला धार के बेटे के साथ किराना दुकान संचालित कर रहा था। किराना दुकान चलाने लगा था आरोपी
SDOP श्वेता शुक्ला ने बताया लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने के विशेष अभियान में उसे बाग जिला धार से गिरफ्तार कर लिया। वह किराना दुकान चला रहा था। कोर्ट ने सलीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस जब इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी सलीम पिता मोहम्मद की तलाश में देवास स्थित उसके घर पहुंची। वहां उसके निधन की जानकारी मिली। मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर पुलिस लौटी। लेकिन परिजन से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सलीम पिता मुजीद के धार जिले के बाग में होने की जानकारी मिली थी। खेत से चुराया था गेहूं
खलटांका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि वर्ष 1980 में बालसमुद में खेत में रखे गेहूं की चोरी की गई थी।तब गेहूं का भाव 115 रुपये क्विंटल था। बलकवाड़ा थाना से बाग महज 90 किमी दूर है। आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को 45 साल लग गए। सलीम ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि इतने साल बाद पुलिस भूल चुकी होगी, इसलिए निश्चिंत होकर कामकाज कर रहा था। विचाराधीन मामले में आरोपी सलीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *