नाम बदलकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:राजीव बनकर पीड़िता को बुलाया, विरोध करने पर की थी हरकत

नाम बदलकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:राजीव बनकर पीड़िता को बुलाया, विरोध करने पर की थी हरकत

शाहजहांपुर में नाम बदलकर हिंदू समुदाय की नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी अफजल को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को राजीव बताकर एक 13 वर्षीय नाबालिग को बुलाया था। यह घटना रविवार को चौक कोतवाली क्षेत्र के हनुमतधाम के पास हुई। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को पहले से परिचित एक युवक ने राजीव बनकर हनुमतधाम स्थित पार्किंग स्थल के पास बुलाया था। जब बेटी वहां पहुंची, तो उसे पता चला कि युवक का असली नाम अफजल है। बेटी ने इसका विरोध किया और वहां से जाने लगी। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी से बचाया इसी दौरान आरोपी अफजल ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अफजल के साथ नाबालिग को थाने ले आई। पूछताछ के बाद नाबालिग के माता-पिता को बुलाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी अफजल आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दलेलगंज का रहने वाला है और एक सैलून में काम करता है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपना नाम बदलकर नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया था। चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया। रविवार को नाबालिग और आरोपी टहलकर और कभी जगह बदल बदलकर बैठकर बात कर रहे थे। हनुमतधाम पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर शक हुआ। तब हिंदूवादी संगठन के लोग सूचना मिलते ही पहुंच गए थे। युवक की जमकर पिटाई की गई थी। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली करने का भी आरोप लगाया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *