फतेहाबाद में फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, मालिक की शिकायत पर कार्रवाई

फतेहाबाद में फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, मालिक की शिकायत पर कार्रवाई

फतेहाबाद के जाखल थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाखल मंडी निवासी राहुल जिंदल के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तलवाड़ा निवासी शिकायतकर्ता लखवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, उन्होंने और उनके भाइयों ने वर्ष 1976 में गांव तलवाड़ा में 8 मरले का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर उनकी दुकानें बनी हुई हैं। पीड़ित की शिकायत पर केस हाल ही में उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर इस प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री 8 अप्रैल 2025 को किरणा रानी के नाम करवा ली है। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर जाखल के नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट और कानूनी राय के आधार पर थाना जाखल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए मुख्य आरोपी राहुल जिंदल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राहुल जिंदल को टोहाना की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय दस्तावेजों की तहसील कार्यालय से अच्छी तरह जांच कर लें और किसी भी फर्जी रजिस्ट्री या धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *