सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने सीकर के फतेहपुर रोड पर स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक के पास से पुलिस को 9.11 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस स्मैक सप्लायर की तलाश कर रही है। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपी साहिल नायक(22) पुत्र कमल कुमार नायक निवासी मोहल्ला नायकान को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 9.11 ग्राम स्मैक पाउडर मिला है। ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी फतेहपुर रोड पर स्मैक बेचने के लिए थैली में डालकर लाया था। अब तक की इनवेस्टीगेशन में सामने आया कि आरोपी यह स्मैक किसी सुरेश नाम के आदमी से लेकर आया। उसे भी पुलिस ने नामजद करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। अब मामले की जांच इंस्पेक्टर राजेश बुडानिया कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दलीप भामू और दिनेश की अहम भूमिका रही। यह खबर पढ़ें : सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने देसी कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस कट्टे के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


