शराब की बोतल लेकर वीडियो बनाने का आरोपी अरेस्ट:नशे में CM नीतीश के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज कर रहा था, गिरफ्तारी के बाद मांगने लगा माफी

शराब की बोतल लेकर वीडियो बनाने का आरोपी अरेस्ट:नशे में CM नीतीश के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज कर रहा था, गिरफ्तारी के बाद मांगने लगा माफी

दरभंगा में हाथ में शराब की बोतल लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब की बोतल के साथ अभद्र भाषा का यूज करने वाले शख्स का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिह्नित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव के रामचन्द्र यादव के बेटे अर्जुन यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में अर्जुन के हाथ में नेपाल में बनी शराब की बोतल दिख रही है। सामने आए वीडियो में आरोपी देसी शराब की बोतल हाथ में लेकर नशे की हालत में शराबबंदी नीति का मजाक उड़ाता दिखा था। मद्य निषेध विभाग ने युवक को चिह्नित कर किया गिरफ्तार मद्य निषेध विभाग ने वीडियो की जांच के बाद युवक के ठिकाने की पुष्टि की और उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वो नशे की हालत में था और किसी अन्य व्यक्ति ने उसके हाथ में शराब की बोतल थमाकर वीडियो बनाने को कहा था। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। मद्य निषेध विभाग दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दरभंगा में हाथ में शराब की बोतल लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब की बोतल के साथ अभद्र भाषा का यूज करने वाले शख्स का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिह्नित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव के रामचन्द्र यादव के बेटे अर्जुन यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में अर्जुन के हाथ में नेपाल में बनी शराब की बोतल दिख रही है। सामने आए वीडियो में आरोपी देसी शराब की बोतल हाथ में लेकर नशे की हालत में शराबबंदी नीति का मजाक उड़ाता दिखा था। मद्य निषेध विभाग ने युवक को चिह्नित कर किया गिरफ्तार मद्य निषेध विभाग ने वीडियो की जांच के बाद युवक के ठिकाने की पुष्टि की और उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वो नशे की हालत में था और किसी अन्य व्यक्ति ने उसके हाथ में शराब की बोतल थमाकर वीडियो बनाने को कहा था। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। मद्य निषेध विभाग दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *