ई-बाइक जलाने का आरोपी घायल हालत में अस्पताल पहुंचा:पुलिस से बोला- मुझ पर झूठा आरोप लगाया

ई-बाइक जलाने का आरोपी घायल हालत में अस्पताल पहुंचा:पुलिस से बोला- मुझ पर झूठा आरोप लगाया

दमोह थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत बांसा तारखेड़ा गांव में सोमवार रात एक युवक को चाकू लगने से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक अंकित पिता निरंजन सिंह परिहार (26) है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकित पर एक ई-बाइक में आग लगाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बांसा तारखेड़ा गांव में एक ई-बाइक को आग लगाकर जलाया गया है, जिसका आरोप अंकित और टिंकू पर था। ई-बाइक जलाने के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकित घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचा है। उसके हाथ पर चाकू के हमले के निशान थे। चौकी प्रभारी दांगी ने अस्पताल पहुंचकर घायल अंकित के बयान दर्ज किए हैं। घायल बोला- मुझ पर झूठा आरोप लगाया घायल अंकित ने अपने बयान में बताया कि संजीत राय के लड़कों ने उसे चाकू मारा है। उसने ई-बाइक में आग लगाने के आरोप को झूठा बताया और कहा कि उसने किसी प्रकार की कोई आग नहीं लगाई है। इस बीच, जलती हुई ई-बाइक का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस दोनों ही मामलों युवक को चाकू मारने और ई-बाइक में आग लगाने की गंभीरता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *