चोरी कर आरोपी ने मां को दिया था सोने का हार और कंगन

चोरी कर आरोपी ने मां को दिया था सोने का हार और कंगन

बैतूल। थाना सारनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी कि घटना के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोना-चांदी के जेवर सहित 7.50 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया है।
थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बताया चोरी की घटना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर अनुराग पस्तारिया से पूछताछ की। अनुराग ने बताया कि उसके साथ प्रवीण लांजीवार और कासिफ खान ने मिलकर फरियादी के घर से जेवरात चोरी करके अपने साथ ले गए थे। आरोपी कासिफ और प्रवीण को मंडीदीप रायसेन से गिरफ्तार किया। सोने के गहने प्रवीण की मां चंद्रकला लांजीवार से और चांदी के जेवर यूसुफ से जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों प्रवीण लांजीवार निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्रमांक एक मंडीदीप जिला रायसेन,कासिफ उर्फ सोहेल खान निवासी आयशर कंपनी के सामने थाना सतलापुर, मंडीदीप जिला रायसेन, अनुराग पस्तारिया निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला नर्मदापुरम, यूसुफ उर्फ बिट्टू बेग निवासी बंगाली कॉलोनी आदमगढ़ थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम, चंद्रकला लांजीवार निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 1 मंडीदीप जिला रायसेन को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से जब्त किए जेवर
पुलिस ने आरोपियों चंद्रकला से एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, अनुराग से एक चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का सिक्का, मोटर साइकिल और यूसुफ उर्फ बिट्टू से एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की मोटी पायल, एक जोड़ी चांदी की पायल, कासिफ उर्फ सोहेल से मोटरसाइकिल,4 मोबाइल फोन और 2 हाथ घड़ी जब्त की है।
सीसीटीवी में दिखे थे चोर
थाना प्रभारी इवनाती ने बताया सतीश धुर्वे निवासी सारनी ने दो फरवरी को रिपोर्ट कर बताया था कि 1 फरवरी की रात करीब 01.00 बजे उसने अपने सूने घर क सीसीटीवी कैमरे चेक किया जिसमें दो चोर उसके घर के अंदर घुसकर चोरी करते दिखे, बाद में तुरंत फरियादी अपने घर आया। चोरों ने जेवर और नगदी चोरी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *