पान की दुकान से चांदी की मूर्तियां व नगदी चोर:शटर काटकर घुसा आरोपी, सीसीटीवी में दिखा चोर, कैमरा बंद कर की वारदात

पान की दुकान से चांदी की मूर्तियां व नगदी चोर:शटर काटकर घुसा आरोपी, सीसीटीवी में दिखा चोर, कैमरा बंद कर की वारदात

अजमेर के ब्यावर रोड स्थित पान की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने ताले तोड़कर दुकान में घुसा और तीन चांदी की मूर्ति, चांदी के सिक्के, मोबाइल नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। पीड़ित जब दुकान पर पहुंचा तो उसे ताले टूटे हुए मिले थे। डेढ़ महीने पहले भी पीड़ित की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। रामगंज थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी है। पीड़ित गौरव शर्मा ने बताया कि ब्यावर रोड पर उसकी पप्पू पान सेंटर के नाम से उसके दुकान है। सुबह अखबार देने वाले अपने फोन कर शटर के ताले टूटे होने की सूचना दी थी। जब दुकान पर आकर देखा तो शटर को काट रखा था। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से तीन चांदी की मूर्ति, चांदी के सिक्के, मोबाइल और 5000 पर नगदी सहित सारा सामान ले गया। सीसीटीवी चेक किया तो चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। चोर वारदात करने से पहले सीसीटीवी कैमरे को भी बंद कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने रामगंज थाने में दी है। पूर्व में भी हुई थी चोरी
पीड़ित गौरव ने बताया कि 11 फरवरी को भी उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। एक चोर के द्वारा ₹25000 का सामान चोरी कर फरार हो गया था। जिसकी भी उसने शिकायत थाने पर दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *