शेखपुरा के मेहूस थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कुंदन यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को माफो गांव में छापामारी के दौरान हुई। कुंदन यादव, कारू यादव का पुत्र बताया गया है। इस छापामारी का नेतृत्व मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला चार माह पूर्व भूमि विवाद से जुड़ा है। उस समय पिंटू यादव और कारू यादव के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों तरफ से छह-छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले के तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनके विरुद्ध कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई से पूर्व इस्तहार वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेशों के आलोक में पुलिस ने छापामारी कर कुंदन यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी कुंदन यादव को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा के मेहूस थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कुंदन यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को माफो गांव में छापामारी के दौरान हुई। कुंदन यादव, कारू यादव का पुत्र बताया गया है। इस छापामारी का नेतृत्व मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला चार माह पूर्व भूमि विवाद से जुड़ा है। उस समय पिंटू यादव और कारू यादव के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों तरफ से छह-छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले के तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनके विरुद्ध कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई से पूर्व इस्तहार वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेशों के आलोक में पुलिस ने छापामारी कर कुंदन यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी कुंदन यादव को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


