तेतरिया बधार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित हथियार बरामद, पूछताछ जारी; 30 जनवरी मिली थी लाश

तेतरिया बधार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित हथियार बरामद, पूछताछ जारी; 30 जनवरी मिली थी लाश

गयाजी के महकार थाना क्षेत्र के तेतरिया बधार में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चैन स्पॉकेट और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों ने हत्या में शामिल होना स्वीकार कर ली है। 30 जनवरी को पईन में मिला था शव घटना 30 जनवरी 2026 की है। महकार थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम तेतरिया बधार में एक युवक की हत्या कर उसका शव पईन में फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान दिनेश चौहान के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी और महकार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच, गया भेजा गया। सबूत जमा करने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके बुलाया गया। विशेष जांच टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए महकार थाना कांड संख्या 13/26 (दिनांक 30 जनवरी 2026) दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी ने किया। टीम में महकार थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे। तकनीकी साक्ष्यों से चारों अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ जारी विशेष टीम ने स्थानीय स्तर पर आसूचना संकलन के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर चार अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार उर्फ विजय, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार और धनराज कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्त महकार थाना क्षेत्र के जगडीहा गांव के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इनवेस्टिगेशन के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 28 जनवरी से था लापता युवक दिनेश चौहान बीती 28 जनवरी की शाम से लापता था। उस दिन उसके फोन पर एक कॉल आई थी। उसके बाद से ही वह लापता हो गया था। उसका शव बधार में पईन के पास मिला था। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पड़े थे। यही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट को भी अपराधियों ने काट दिया था। गयाजी के महकार थाना क्षेत्र के तेतरिया बधार में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चैन स्पॉकेट और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों ने हत्या में शामिल होना स्वीकार कर ली है। 30 जनवरी को पईन में मिला था शव घटना 30 जनवरी 2026 की है। महकार थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम तेतरिया बधार में एक युवक की हत्या कर उसका शव पईन में फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान दिनेश चौहान के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी और महकार थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच, गया भेजा गया। सबूत जमा करने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके बुलाया गया। विशेष जांच टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए महकार थाना कांड संख्या 13/26 (दिनांक 30 जनवरी 2026) दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी ने किया। टीम में महकार थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे। तकनीकी साक्ष्यों से चारों अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ जारी विशेष टीम ने स्थानीय स्तर पर आसूचना संकलन के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर चार अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार उर्फ विजय, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार और धनराज कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्त महकार थाना क्षेत्र के जगडीहा गांव के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इनवेस्टिगेशन के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 28 जनवरी से था लापता युवक दिनेश चौहान बीती 28 जनवरी की शाम से लापता था। उस दिन उसके फोन पर एक कॉल आई थी। उसके बाद से ही वह लापता हो गया था। उसका शव बधार में पईन के पास मिला था। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पड़े थे। यही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट को भी अपराधियों ने काट दिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *