कोर्ट रिपोर्टर|दरभंगा चोरों के आतंक से सिविल कोर्ट प्रांगण में आनेवाले न्याय अतिथियों समेत सभी आगन्तुक परेशान। गत 17 जनवरी को न्यायालय प्रांगण स्थित टंकक भवन के निकट से एक बाइक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में वाहन स्वामी जिला के पतोर निवासी टंकक मनोज कुमार मिश्र ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। चोरी गये बाइक का निबंधन सं.बीआर 33 वाई 6136 है। बताते चलें कि चोरों के आतंक से वकील, और न्याय-याचक समेत न्यायालय प्रांगण के लोग परेशान हैं। भास्कर न्यूज|बहेड़ी स्थानीय पुलिस ने रविवार रात को थाना क्षेत्र के बलिगांव से मनीष कुमार लालदेव को शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट रिपोर्टर|दरभंगा चोरों के आतंक से सिविल कोर्ट प्रांगण में आनेवाले न्याय अतिथियों समेत सभी आगन्तुक परेशान। गत 17 जनवरी को न्यायालय प्रांगण स्थित टंकक भवन के निकट से एक बाइक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में वाहन स्वामी जिला के पतोर निवासी टंकक मनोज कुमार मिश्र ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। चोरी गये बाइक का निबंधन सं.बीआर 33 वाई 6136 है। बताते चलें कि चोरों के आतंक से वकील, और न्याय-याचक समेत न्यायालय प्रांगण के लोग परेशान हैं। भास्कर न्यूज|बहेड़ी स्थानीय पुलिस ने रविवार रात को थाना क्षेत्र के बलिगांव से मनीष कुमार लालदेव को शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


