झज्जर शहर में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। आज फिर बंदर ने एक महिला और एक युवक को काटने का मामला सामने आया है। बंदर ने शहर के श्रीराम शर्मा पार्क के पास से बस में चढ़ते समय महिला पर हमला किया। वहीं उसी बंदर ने पार्क के पास एक घर में युवक को काट लिया। युवक की आंख के पास से बंदर ने बुरी तरह काट लिया। झज्जर शहर में बंदरों के आतंक के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन बंदरों के काटने के मामले सामने आ चुके हैं। झज्जर शहर से बंदरों को पकड़ने के लिए नप की ओर से ठेका भी दिया गया है। लेकिन कई बंदर पकड़ने में न आने के कारण लोगों को काट रहे हैं। बंदर के काटने के दर्जनों मामले हो चुके वहीं व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि शहर में बंदरों के काटने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। यहीं नहिं दो दिन पहले एक युवक को बंदर ने नागरिक अस्पताल में जाने पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बंदरों के आतंक के कारण शहर के लोगों में भय बना हुआ है। गुरुग्राम से आएगी स्पेशल टीम व्यापार मंडल के सचिव हैपी मेहरा ने बताया कि 5 दिन पहले भी एक बुजुर्ग व्यक्ति का नीचे का होंठ काट खाया था। वहीं उन्होंने बताया कि पार्क क्षेत्र की ओर एक बंदर ऐसा है जो लोगों को काटने दौड़ता है और हाथ भी नहीं आता है। न ही लगाए गए जाल में आता है। जिसको पकड़ने के लिए कल स्पेशल टीम गुरुग्राम से उस बंदर को पकड़ने के लिए बुलाई गई है। राह में चलते लोगों पर बंदर कर रहे हमला शहर के लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक के कारण उनका जीना दूभर हो गया है। आए दिन बंदर से काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। बंदरों द्वारा घर में घुसकर, राह में चलते लोगों पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में यह बेहद चिंता का विषय है।


