बंगाल के मुर्शिदाबाद में दूसरे दिन भी तनाव, हाइवे जाम:प्रदर्शनकारियों ने रेवले गेट तोड़ा, ट्रेनें रोंकी; बिहार में प्रवासी मजदूर पर हमले के बाद हांगामा

बंगाल के मुर्शिदाबाद में दूसरे दिन भी तनाव, हाइवे जाम:प्रदर्शनकारियों ने रेवले गेट तोड़ा, ट्रेनें रोंकी; बिहार में प्रवासी मजदूर पर हमले के बाद हांगामा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण बने हुए है। प्रदर्शनकारियों ने NH-12 और रेलवे ट्रैक को फिर से जाम कर दिया है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह विरोध बिहार में एक प्रवासी मजदूर पर हमले के बाद भड़का है। इससे एक दिन पहले झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत को लेकर बेलडांगा में हिंसक प्रदर्शन हुआ था, जिससे सड़क और रेल रूट घंटों ठप रहा था। सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को शांति बनाए रखने की अपील की थी। इधर भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि ट्रेनों को जलाया जा रहा है। ममता बनर्जी इसे अल्पसंख्यकों का गुस्सा बताकर सही ठहरा रही हैं। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें रेलवे गेट तोड़ा, कृष्णनगर-लालगोला रूट बंद शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने बेलडांगा स्टेशन के पास रेल गेट में तोड़फोड़ की और रेलवे सिग्नल को नुकसान पहुंचाया। इसके चलते कृष्णनगर और लालगोला के बीच ट्रेन बंद कर दी गईं। पुलिस के अनुसार, सैकड़ों स्थानीय लोग बेलडांगा के बरुआ मोड़ पर NH-12 पर जमा हो गए। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई वाहन फंस गए। पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर मिलिंद के. देउस्कर ने बताया कि हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त RPF और RPSF बल तैनात किए जा रहे हैं। नए सिरे से तनाव की खबर के बाद बेलडांगा में पुलिस की तैनाती और बढ़ा दी गई है। बिहार में प्रवासी मजदूर से मारपीट का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुर्शिदाबाद के मजदूर अनीसुर शेख के साथ बिहार में मारपीट की गई। इस घटना से शुक्रवार की हिंसा के बाद शांत हुआ गुस्सा फिर भड़क उठा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल मजदूर अनीसुर शेख शुक्रवार देर रात किसी तरह मुर्शिदाबाद पहुंचा। उसकी हालत गंभीर थी और उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय विधायक हुमायूं कबीर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य करने और हिंसा को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। झारखंड में मौत से शुरू हुआ बवाल बेलडांगा में हिंसा की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई थी। सुजापुर कुमारपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी अलाउद्दीन शेख (30) झारखंड में फेरीवाले का काम करते थे। गुरुवार सुबह उनके गांव में मौत की खबर पहुंची। बताया गया कि उनका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अलाउद्दीन की पिटाई कर हत्या की गई, इसके बाद शव को लटका दिया गया। शुक्रवार को जब शव गांव पहुंचा, तो गुस्साए लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़क और रेल मार्ग जाम कर दिया। संबित पात्रा बोले- क्या मुर्शिदाबाद भारत का हिस्सा नहीं भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुर्शिदाबाद में एनएच-12 को जाम कर दिया गया। सभी रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। जब अभिषेक बनर्जी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची से नाम हटाए गए, तो विरोध प्रदर्शन होंगे। एक महिला पत्रकार पर इतनी बेरहमी से हमला किया गया कि उसे 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। आज वह हैं, कल हम भी हो सकते हैं। 16 जनवरी: 5 घंटे चला जाम, पुलिस वाहन भी तोड़े गए शुक्रवार को करीब 5 घंटे से ज्यादा समय तक NH-12 और रेल मार्ग अवरुद्ध रहे। हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक कियोस्क और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी में कम से कम 12 लोग घायल हुए। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक कियोस्क और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में पत्रकारों समेत कम से कम 12 लोग घायल हुए। एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल होकर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हुईं। ————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोंकी,हाईवे जाम किया:झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हंगामा; महिला पत्रकार को पीटा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *