UAE Joining War Against Iran: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अब अमेरिका-ईरान युद्ध में सीधे शामिल होने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यूएई, अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए सैन्य कार्रवाई में मदद करने की तैयारी कर रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान लगातार यूएई और अन्य खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है, जो कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में हैं। ऐसे में यूएई अब आक्रामक रुख अपनाता नजर आ रहा है।
UNSC में प्रस्ताव की तैयारी
यूएई ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में प्रस्ताव लाने की कोशिश तेज कर दी है। इसका मकसद ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मंजूरी दिलाना है। साथ ही, यूएई ने अमेरिका, यूरोप और एशिया की ताकतों से मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की अपील की है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जा सके।
रूस-चीन बन सकते हैं बाधा
हालांकि, इस प्रस्ताव को रूस और चीन वीटो कर सकते हैं। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर प्रस्ताव पास नहीं भी होता है, तब भी यूएई सैन्य सहयोग देने के लिए तैयार रहेगा। इसमें माइन क्लियरेंस (बारूदी सुरंग हटाने) जैसी मदद शामिल हो सकती है।
यूएई ने यह भी सुझाव दिया है कि अमेरिका को होर्मुज के कुछ अहम द्वीपों पर नियंत्रण लेना चाहिए। इस द्वीप पर पिछले लगभग 50 सालों से ईरान का कब्जा है, जबकि यूएई भी इस पर दावा करता है।
‘यमन की तारीफ से दागी मिसाइल’
इजरायली सेना ने बुधवार को बताया कि यमन की तरफ से इजरायल पर एक मिसाइल दागी गई है। सेना ने कहा कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम उस मिसाइल को रोकने की कोशिश कर रहा है। यमन में मौजूद ईरान-समर्थित हूती समूह पिछले कुछ समय से इस युद्ध में शामिल हो गया है और ईरान के समर्थन में इजरायल पर मिसाइल हमले कर रहा है। हालांकि, इस ताजा हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।


