पटना के हर वार्ड में बनेगा ‘नगर मित्र’:VMD पर दिखाई जाएगी तस्वीर, स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग सुधारने के लिए पटना नगर निगम की पहल

पटना के हर वार्ड में बनेगा ‘नगर मित्र’:VMD पर दिखाई जाएगी तस्वीर, स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग सुधारने के लिए पटना नगर निगम की पहल

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में एक ‘नगर मित्र’ का चयन किया जाएगा, जो अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कराने में अहम भूमिका निभाएगा। नगर निगम का मानना है कि जब तक आम नागरिक स्वच्छता अभियान से सीधे नहीं जुड़ेंगे, तब तक स्थायी और व्यापक बदलाव संभव नहीं है। इसी सोच के तहत ‘नगर मित्र’ की अवधारणा लाई गई है, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके। निगरानी से लेकर जागरूकता तक निभाएंगे अहम भूमिका नगर मित्र की भूमिका केवल निगरानी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे अपने-अपने इलाकों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने, लोगों को जागरूक करने और स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करने का काम भी करेंगे। नगर मित्र अपने निवास स्थान के दोनों ओर लगभग पांच पांच घरों तक की सड़क, गली और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति सड़क, गली, नाली या खुले स्थानों पर कचरा न फेंके। सफाई संबंधी समस्या की जानकारी देना भी होगी जिम्मेदारी किसी भी प्रकार की सफाई संबंधी समस्या की जानकारी समय पर नगर निगम तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी होगी, ताकि त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके। इसके साथ ही वे स्थानीय नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के अलग अलग करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में सहयोग, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और स्वच्छता से जुड़े नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेंगे। कैसे होगा नगर मित्र का चयन? नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर और सिटी मैनेजर की निगरानी में की जाएगी। चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी फीडबैक लिया जाएगा, ताकि जिम्मेदार, जागरूक और स्वच्छता के प्रति संवेदनशील नागरिक को ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना जा सके। नगर निगम का उद्देश्य है कि ऐसे लोग आगे आएं जो समाज में उदाहरण बन सकें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सकें। VMD पर दिखाई जाएगी नगर मित्र की तस्वीर पटना नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि जिस प्रकार पहले नगर शत्रु की तस्वीरें पटना स्मार्ट सिटी द्वारा अधिस्थापित VMD (वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले) पर दिखाई जाती थीं। उसी तरह नगर मित्र के चयन के बाद उनकी तस्वीर भी VMD पर दिखाई जाएगी। इससे एक ओर जहां अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मान और पहचान मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। नगर शत्रु के खिलाफ अभियान जारी गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा नगर शत्रु (गंदगी फैलाने वालों) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सघन अभियान के तहत अब तक करीब 2000 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। विभिन्न अंचलों में यह संख्या इस प्रकार है: नूतन राजधानी अंचल – 650 बांकीपुर अंचल – 400 कंकड़बाग अंचल – 390 पाटलिपुत्र अंचल – 396 अजीमाबाद अंचल – 100 पटना सिटी अंचल – 120 स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी पहल आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि पटना की रैंकिंग में सुधार हो और शहर को देश के स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में लाया जा सके। नगर निगम को उम्मीद है कि नगर मित्र और आम नागरिकों के सहयोग से पटना को स्वच्छ स्वस्थ और आदर्श शहर बनाने का सपना जरूर साकार होगा। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में एक ‘नगर मित्र’ का चयन किया जाएगा, जो अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कराने में अहम भूमिका निभाएगा। नगर निगम का मानना है कि जब तक आम नागरिक स्वच्छता अभियान से सीधे नहीं जुड़ेंगे, तब तक स्थायी और व्यापक बदलाव संभव नहीं है। इसी सोच के तहत ‘नगर मित्र’ की अवधारणा लाई गई है, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके। निगरानी से लेकर जागरूकता तक निभाएंगे अहम भूमिका नगर मित्र की भूमिका केवल निगरानी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे अपने-अपने इलाकों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने, लोगों को जागरूक करने और स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करने का काम भी करेंगे। नगर मित्र अपने निवास स्थान के दोनों ओर लगभग पांच पांच घरों तक की सड़क, गली और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति सड़क, गली, नाली या खुले स्थानों पर कचरा न फेंके। सफाई संबंधी समस्या की जानकारी देना भी होगी जिम्मेदारी किसी भी प्रकार की सफाई संबंधी समस्या की जानकारी समय पर नगर निगम तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी होगी, ताकि त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके। इसके साथ ही वे स्थानीय नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के अलग अलग करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में सहयोग, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और स्वच्छता से जुड़े नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेंगे। कैसे होगा नगर मित्र का चयन? नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर और सिटी मैनेजर की निगरानी में की जाएगी। चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी फीडबैक लिया जाएगा, ताकि जिम्मेदार, जागरूक और स्वच्छता के प्रति संवेदनशील नागरिक को ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना जा सके। नगर निगम का उद्देश्य है कि ऐसे लोग आगे आएं जो समाज में उदाहरण बन सकें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सकें। VMD पर दिखाई जाएगी नगर मित्र की तस्वीर पटना नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि जिस प्रकार पहले नगर शत्रु की तस्वीरें पटना स्मार्ट सिटी द्वारा अधिस्थापित VMD (वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले) पर दिखाई जाती थीं। उसी तरह नगर मित्र के चयन के बाद उनकी तस्वीर भी VMD पर दिखाई जाएगी। इससे एक ओर जहां अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मान और पहचान मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। नगर शत्रु के खिलाफ अभियान जारी गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा नगर शत्रु (गंदगी फैलाने वालों) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सघन अभियान के तहत अब तक करीब 2000 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। विभिन्न अंचलों में यह संख्या इस प्रकार है: नूतन राजधानी अंचल – 650 बांकीपुर अंचल – 400 कंकड़बाग अंचल – 390 पाटलिपुत्र अंचल – 396 अजीमाबाद अंचल – 100 पटना सिटी अंचल – 120 स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी पहल आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि पटना की रैंकिंग में सुधार हो और शहर को देश के स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में लाया जा सके। नगर निगम को उम्मीद है कि नगर मित्र और आम नागरिकों के सहयोग से पटना को स्वच्छ स्वस्थ और आदर्श शहर बनाने का सपना जरूर साकार होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *