बेतिया में सड़क-नाला निर्माण की निविदा जारी:1.43 करोड़ की लागत, 4 माह में पूरा होगा काम

बेतिया में सड़क-नाला निर्माण की निविदा जारी:1.43 करोड़ की लागत, 4 माह में पूरा होगा काम

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में कमलनाथ नगर खीरी पेड़ से एनएच-727 तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपए है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह सड़क कमलनाथ नगर खीरी पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड से एनएच-727 तक बनेगी। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के निर्माण से शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में आवागमन सुगम होगा और जलजमाव की समस्या में भी कमी आएगी। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ई-टेंडरिंग प्रणाली से संचालित होगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। चयनित संवेदक को कार्यादेश मिलने के चार माह के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करना होगा। शहर में यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी यह सड़क शहर के प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ती है, जिससे इसके सुदृढ़ीकरण से यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। नगर निगम प्रशासन चरणबद्ध तरीके से शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों को टिकाऊ बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा 8 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे तक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए 2 फरवरी 2026 को बुडको के स्थानीय कार्यालय, बाजार समिति परिसर स्थित पानी टंकी के पास प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। महापौर ने योग्य संवेदकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। बेतिया नगर निगम क्षेत्र में कमलनाथ नगर खीरी पेड़ से एनएच-727 तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपए है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह सड़क कमलनाथ नगर खीरी पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए सुप्रिया सिनेमा रोड से एनएच-727 तक बनेगी। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के निर्माण से शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में आवागमन सुगम होगा और जलजमाव की समस्या में भी कमी आएगी। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ई-टेंडरिंग प्रणाली से संचालित होगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। चयनित संवेदक को कार्यादेश मिलने के चार माह के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करना होगा। शहर में यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी यह सड़क शहर के प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ती है, जिससे इसके सुदृढ़ीकरण से यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। नगर निगम प्रशासन चरणबद्ध तरीके से शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों को टिकाऊ बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा 8 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे तक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए 2 फरवरी 2026 को बुडको के स्थानीय कार्यालय, बाजार समिति परिसर स्थित पानी टंकी के पास प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। महापौर ने योग्य संवेदकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *