पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप अब भी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज राज्य के छह जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इनमें बोकारो, रामगढ़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाओं का असर रहेगा। ठंड का यह प्रभाव अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोहरा छाया रहा, जबकि आज की सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम शुष्क रहने के कारण ठंड का असर और तेज महसूस किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी मौसम विभाग ने बताया है कि कल से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सुबह, दोपहर और रात के समय लोगों को ठंड का सीधा असर थोड़ा कम होगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची के कांके में पारा 3.0 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि कई जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी भी संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं। अगले महीने से मिल सकती है राहत मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे ठंड की तीव्रता कुछ हद तक कम हो सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड का असर कमजोर पड़ने लगेगा। लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। तब तक शीतलहर और कोहरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। 12°C से 14°C के बीच रहेगा न्यूनतम पारा राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड में कमी महसूस होगी। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री तक पहुंच सकता है। चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ेगा। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान सबसे अधिक रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप अब भी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज राज्य के छह जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इनमें बोकारो, रामगढ़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाओं का असर रहेगा। ठंड का यह प्रभाव अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोहरा छाया रहा, जबकि आज की सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम शुष्क रहने के कारण ठंड का असर और तेज महसूस किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी मौसम विभाग ने बताया है कि कल से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सुबह, दोपहर और रात के समय लोगों को ठंड का सीधा असर थोड़ा कम होगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची के कांके में पारा 3.0 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि कई जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी भी संभव है, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं। अगले महीने से मिल सकती है राहत मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे ठंड की तीव्रता कुछ हद तक कम हो सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड का असर कमजोर पड़ने लगेगा। लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। तब तक शीतलहर और कोहरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। 12°C से 14°C के बीच रहेगा न्यूनतम पारा राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड में कमी महसूस होगी। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री तक पहुंच सकता है। चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ेगा। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान सबसे अधिक रहने की संभावना है।


