हिमाचल में तापमान -2.6 डिग्री, उत्तराखंड में बर्फबारी:बिहार के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; राजस्थान में बारिश का अलर्ट

हिमाचल में तापमान -2.6 डिग्री, उत्तराखंड में बर्फबारी:बिहार के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; राजस्थान में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में ताबो 24 घंटे में सबसे सर्द रहा, यहां का तापमान -2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे भागलपुर के साबौर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, राजस्थान में मौसम विभाग ने 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होने की आशंका जताई है। इसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। राज्यों से मौसम की 4 तस्वीरें 19 जनवरी का मौसम देखें राज्यों के मौसम का हाल… बिहार: 18 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट, 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा बरकरार है। मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे ठंडा सबौर (भागलपुर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी, 6 जिलों में कोहरा छाया उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में आज घना कोहरा, अमृतसर में सबसे कम 4.4 डिग्री तापमान, 24 घंटों में सड़क हादसों में 6 की मौत पंजाब में 22 जनवरी तक सुबह और रात के समय घनी धुंध रहने का अनुमान जताया गया है। अमृतसर का तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 6 जिलों में घना कोहरा छाएगा। इसका असर जालंधर में देखने को मिला। यहां देर रात करीब 9 बजे ही घना कोहरा छाने से डीएवी कॉलेज के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंदे नाले में जा गिरी। वहीं, शनिवार को कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में गुजरात की लेडी कॉन्स्टेबल सहित छह लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कम हुआ ठंड का असर हरियाणा में मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव और हवा बदलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में बीते दिन के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवा रुकी, जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों में, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदेश को सूखे जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में ताबो सबसे सर्द रहा। यहां का तापमान -2.6 रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *