लखनऊ में लगातार दूसरे दिन फिर से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा।इसके चलते रात में गर्मी का असर अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फ़ीसदी रही। दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मध्यम श्रेणी में लखनऊ की हवा लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 103 के साथ में यलो जोन मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 155 और लालबाग का 107 AQI रहा है। यहां पर हवा का स्तर मध्यम श्रेणी में रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 97, गोमतीनगर 95, अलीगंज 92 और कुकरैल 73 के साथ में ग्रीन जोन में संतोषजनक हालात में हवा का स्तर रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से शनिवार को शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 78 के साथ में संतोषजनक स्थिति में रहा। तापमान में हुई बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 मार्च तक जबकि लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार सीमा से लगे पूर्वांचल के सीमावर्ती जिलों को छोड़कर प्रदेश में मौसम साफ़ हो जाने से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदेश में वर्षा का अगला दौर शुरू होने पर न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री के उतार चढ़ाव जारी की संभावना है।


