राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 5° से कम:जयपुर में जीरो विजिबिलिटी; UP के 64 जिलों में कोहरा-कोल्ड डे का अलर्ट

राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 5° से कम:जयपुर में जीरो विजिबिलिटी; UP के 64 जिलों में कोहरा-कोल्ड डे का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों की तरफ चल रही सर्द हवाओं से पूरे देश में तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इसमें माउंट आबू (सीकर), सीकर, सिरोही, लूणकरणसर (बीकानेर) शामिल हैं। जयपुर में विजिबिलिटी जीरो हो गई। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इधर मध्य प्रदेश में रात के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को छतरपुर समेत उत्तर-पूर्वी हिस्से के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज ठंड रही। खजुराहो में सबसे कम 15.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उधर उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे जारी है। बुधवार सुबह आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत 35 शहरों में कोहरा दिखा। वहीं, गुरुवार को वाराणसी-मेरठ और झांसी समेत 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 26 जिलों में कोल्ड डे रहेगा। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 9 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। 10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *