राजस्थान में टेंपरेचर 2.6°C, विजिबिलिटी 60 मीटर:बिहार, एमपी, यूपी में घना कोहरा, उत्तराखंड में शीतलहर; हिमाचल में 9 फरवरी से वेसटर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा

राजस्थान में टेंपरेचर 2.6°C, विजिबिलिटी 60 मीटर:बिहार, एमपी, यूपी में घना कोहरा, उत्तराखंड में शीतलहर; हिमाचल में 9 फरवरी से वेसटर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा

राजस्थान के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अलवर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया। यहां विजिबिलिटी करीब 60 मीटर तक रही। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। तीनों ही जगह विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक ही रही। यूपी के ही उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस-कारों समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हिमाचल प्रदेश में 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 10 और 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी होगी। ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में अच्छी बारिश होगी। राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *