Telangana Municipality Election Result | 123 केंद्रों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, BRS और BJP में कांटे की टक्कर

Telangana Municipality Election Result | 123 केंद्रों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, BRS और BJP में कांटे की टक्कर

तेलंगाना में शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राज्य भर के 123 मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई, जिसके बाद मतपत्रों (Ballot Papers) की गणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों और अब तक के परिणामों के अनुसार, सत्ताधारी कांग्रेस शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस (BRS) और बीजेपी (BJP) कई वार्डों में कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में ‘रहमान युग’ की वापसी! पीएम मोदी ने Tarique Rahman को दी बधाई, कहा- ‘भारत प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ’

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम इन सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का पता चलेगा।
मतों की गिनती में समय लगने की संभावना है क्योंकि मतदान के दौरान मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू की गई।

मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा है कि मतगणना के लिए व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों पर लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया गया है।
मतगणना केंद्रों और उनके आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
मतगणना कक्ष के भीतर केवल मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, उम्मीदवार और उनके चुनाव एवं मतगणना एजेंट ही मौजूद रहेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों और ‘स्ट्रांग रूम’ के बाहर ‘वेबकास्टिंग’ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: General MM Naravane Memoir Row | दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया के प्रतिनिधियों से की पूछताछ, साजिश के पहलू की जांच शुरू

 

चुनाव में 73 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 12 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेताओं राहुल गांधी एवं के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस को शहरी चुनावों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर सत्ता के दुरुपयोग और धन वितरण के बावजूद भाजपा प्रभावशाली परिणाम हासिल करेगी।

कांग्रेस और पहले दो कार्यकाल तक राज्य पर शासन कर चुकी बीआरएस, दोनों के विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरने की उम्मीद में भाजपा ने निकाय चुनाव में जोरदार प्रचार किया।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शनके बाद, बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और वह राज्य में नगर निगम चुनाव में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *