बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाला है। एनडीए जहां पांचों सीटों पर जीत का दावा कर रही है, तो वही राजद ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। राजद सभी गठबंधन दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास एक पोलो रोड में बैठक बुलाई है। तेजस्वी बैठक में सभी सहयोगी दलों और एनडीए के विरोधी खेमे को एक साथ बुलाकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, सभी वामदल, बीएसपी और AIMIM के विधायकों को आमंत्रण दिया गया है। आज की बैठक में तेजस्वी यादव सभी विधायक और एमएलसी के साथ चर्चा करेंगे कि राज्यसभा के उम्मीदवार को जीतने के लिए एकजुटता कितना जरूरी है। साथ ही कोई क्रॉस वोटिंग ना करें इसे लेकर के भी सभी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। राज्यसभा चुनाव में एक-एक वोट कीमती माना जा रहा है, इसलिए राज्यसभा में किसी का वोट कैंसिल ना हो इसे लेकर भी तेजस्वी संदेश देंगे और बताएंगे की कैसे मतदान करना है। AIMIM तेजस्वी के उम्मीदों पर फेर सकता है पानी तेजस्वी यादव ने AIMIM और बीएसपी के एक विधायक को भी बैठक में बुलाया है, पर जो जानकारियां आ रही है AIMIM इस बैठक में शामिल नहीं होगी और ना ही बीएसपी का विधायक बैठक में शामिल होगा। AIMIM के पांच विधायकों और बीएसपी की राज्यसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। अगर दोनों दल आरजेडी के साथ नहीं आते हैं तो आरजेडी के उम्मीदवार के परेशानी हो सकती है।
क्रॉस वोटिंग को लेकर गठबंधन में संशय राज्यसभा के 5वें उम्मीदवार की जीत के लिए एनडीए ने बड़ी रणनीति बनाई है। चुनाव में महागठबंधन के दलों के कई नेता क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से महा गठबंधन के दल सहमे हुए हैं। कांग्रेस के विधायकों के क्रॉस वोटिंग के चर्चा चल रही है। कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में लगी हुई है। बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाला है। एनडीए जहां पांचों सीटों पर जीत का दावा कर रही है, तो वही राजद ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। राजद सभी गठबंधन दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास एक पोलो रोड में बैठक बुलाई है। तेजस्वी बैठक में सभी सहयोगी दलों और एनडीए के विरोधी खेमे को एक साथ बुलाकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, सभी वामदल, बीएसपी और AIMIM के विधायकों को आमंत्रण दिया गया है। आज की बैठक में तेजस्वी यादव सभी विधायक और एमएलसी के साथ चर्चा करेंगे कि राज्यसभा के उम्मीदवार को जीतने के लिए एकजुटता कितना जरूरी है। साथ ही कोई क्रॉस वोटिंग ना करें इसे लेकर के भी सभी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। राज्यसभा चुनाव में एक-एक वोट कीमती माना जा रहा है, इसलिए राज्यसभा में किसी का वोट कैंसिल ना हो इसे लेकर भी तेजस्वी संदेश देंगे और बताएंगे की कैसे मतदान करना है। AIMIM तेजस्वी के उम्मीदों पर फेर सकता है पानी तेजस्वी यादव ने AIMIM और बीएसपी के एक विधायक को भी बैठक में बुलाया है, पर जो जानकारियां आ रही है AIMIM इस बैठक में शामिल नहीं होगी और ना ही बीएसपी का विधायक बैठक में शामिल होगा। AIMIM के पांच विधायकों और बीएसपी की राज्यसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। अगर दोनों दल आरजेडी के साथ नहीं आते हैं तो आरजेडी के उम्मीदवार के परेशानी हो सकती है।
क्रॉस वोटिंग को लेकर गठबंधन में संशय राज्यसभा के 5वें उम्मीदवार की जीत के लिए एनडीए ने बड़ी रणनीति बनाई है। चुनाव में महागठबंधन के दलों के कई नेता क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से महा गठबंधन के दल सहमे हुए हैं। कांग्रेस के विधायकों के क्रॉस वोटिंग के चर्चा चल रही है। कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में लगी हुई है।


