पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगातार राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी खुलकर उनका समर्थन किया है। विपक्षी दल इस गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहे हैं। पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दोषियों को बचाकर निर्दोषों को फंसाया जा रहा- तेजस्वी दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव ने NEET छात्रा मामले और पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा, ‘आजकल तो तानाशाही चल ही रही है। दोषियों को बचाया जाता है, निर्दोषों को फंसाया जाता है। NEET छात्रा मामले में तो कई बार हम लोगों ने ट्वीट किया है और लिखा भी है। विधानसभा में लगातार हमारे एमएलए, हम सब मामले को उठा रहे हैं।’ NEET छात्रा केस की CBI जांच पर उठाए सवाल तेजस्वी ने सीबीआई जांच को लेकर कहा कि, हम पहले भी बोले कि सीबीआई जांच हो रहा है तो उस जांच का क्या मतलब है? पहले भी बिहार के कई मामले की सीबीआई जांच कराई गई। आप देखिएगा जो बिहार का सृजन घोटाला है, बालिका गृह कांड है, नागुणा मामला है, सब ठंडे बस्ते पर चला गया। बिहार बजट पर नीतीश सरकार को घेरा तेजस्वी ने आगे कहा कि, ‘बिहार में लगातार एनडीए की सरकार 20 साल से है और 20 साल से बिहार देश का सबसे फिसड्डी राज्य है। कई बजट एनडीए की सरकार ने पेश किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिहार जहां था, वहीं खड़ा है।’ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजस्वी बोले, ‘पार्टी के लोगों ने बड़ी जिम्मेवारी दी है, उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा। आने वाले समय में पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जनता की आवाज को बुलंदियों के साथ हम लोग उठाते रहेंगे।’ पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगातार राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी खुलकर उनका समर्थन किया है। विपक्षी दल इस गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहे हैं। पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दोषियों को बचाकर निर्दोषों को फंसाया जा रहा- तेजस्वी दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव ने NEET छात्रा मामले और पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा, ‘आजकल तो तानाशाही चल ही रही है। दोषियों को बचाया जाता है, निर्दोषों को फंसाया जाता है। NEET छात्रा मामले में तो कई बार हम लोगों ने ट्वीट किया है और लिखा भी है। विधानसभा में लगातार हमारे एमएलए, हम सब मामले को उठा रहे हैं।’ NEET छात्रा केस की CBI जांच पर उठाए सवाल तेजस्वी ने सीबीआई जांच को लेकर कहा कि, हम पहले भी बोले कि सीबीआई जांच हो रहा है तो उस जांच का क्या मतलब है? पहले भी बिहार के कई मामले की सीबीआई जांच कराई गई। आप देखिएगा जो बिहार का सृजन घोटाला है, बालिका गृह कांड है, नागुणा मामला है, सब ठंडे बस्ते पर चला गया। बिहार बजट पर नीतीश सरकार को घेरा तेजस्वी ने आगे कहा कि, ‘बिहार में लगातार एनडीए की सरकार 20 साल से है और 20 साल से बिहार देश का सबसे फिसड्डी राज्य है। कई बजट एनडीए की सरकार ने पेश किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिहार जहां था, वहीं खड़ा है।’ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजस्वी बोले, ‘पार्टी के लोगों ने बड़ी जिम्मेवारी दी है, उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा। आने वाले समय में पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जनता की आवाज को बुलंदियों के साथ हम लोग उठाते रहेंगे।’


