तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी 3 साल की हुई:राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने लगाए पोस्टर, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी 3 साल की हुई:राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने लगाए पोस्टर, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे कात्यायनी और इराज नजर आ रहे हैं। साथ ही कात्यायनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। यह पोस्टर राहगीरों और समर्थकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पिछले साल धूमधाम से मना था जन्मदिन बता दें कि पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन लालू परिवार ने काफी भव्य तरीके से मनाया था। उस दौरान पूरा परिवार कोलकाता गया था, जहां शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था। परिवार के सदस्यों ने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सोशल मीडिया पर दिखता है पारिवारिक लगाव तेजस्वी यादव अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वे कात्यायनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा वे बेटी के साथ रील्स बनाकर भी शेयर करते हैं, जिनमें उनका पारिवारिक जुड़ाव साफ नजर आता है। 2023 में पिता बने थे तेजस्वी तेजस्वी यादव 28 मार्च 2023 को पहली बार पिता बने थे। उस समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी पोती को देखने अस्पताल पहुंचे थे। लालू यादव ने पोती को गोद में लेने की तस्वीरें भी साझा की थीं। कात्यायनी का जन्म चैती नवरात्र के छठे दिन हुआ था, जिसे मां कात्यायनी की पूजा का दिन माना जाता है। इसी कारण उनका नाम कात्यायनी रखा गया। बेटे इराज का भी खास नामकरण पिछले साल 26 मई को तेजस्वी यादव एक बेटे के पिता बने, जिसका नाम इराज रखा गया। इस नाम का चयन भी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने किया। लालू यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस नाम की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि, कात्यायनी की तरह ही इराज का नाम भी धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे कात्यायनी और इराज नजर आ रहे हैं। साथ ही कात्यायनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। यह पोस्टर राहगीरों और समर्थकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पिछले साल धूमधाम से मना था जन्मदिन बता दें कि पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन लालू परिवार ने काफी भव्य तरीके से मनाया था। उस दौरान पूरा परिवार कोलकाता गया था, जहां शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था। परिवार के सदस्यों ने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सोशल मीडिया पर दिखता है पारिवारिक लगाव तेजस्वी यादव अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वे कात्यायनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा वे बेटी के साथ रील्स बनाकर भी शेयर करते हैं, जिनमें उनका पारिवारिक जुड़ाव साफ नजर आता है। 2023 में पिता बने थे तेजस्वी तेजस्वी यादव 28 मार्च 2023 को पहली बार पिता बने थे। उस समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी पोती को देखने अस्पताल पहुंचे थे। लालू यादव ने पोती को गोद में लेने की तस्वीरें भी साझा की थीं। कात्यायनी का जन्म चैती नवरात्र के छठे दिन हुआ था, जिसे मां कात्यायनी की पूजा का दिन माना जाता है। इसी कारण उनका नाम कात्यायनी रखा गया। बेटे इराज का भी खास नामकरण पिछले साल 26 मई को तेजस्वी यादव एक बेटे के पिता बने, जिसका नाम इराज रखा गया। इस नाम का चयन भी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने किया। लालू यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस नाम की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि, कात्यायनी की तरह ही इराज का नाम भी धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *