राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी का भव्य स्वागत किया गया। आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव का औपचारिक रूप से अभिनंदन किया गया। सबसे पहले देखिए तेजस्वी के स्वागत की तस्वीरें… कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक अभिनंदन पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम आरजेडी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वागत समारोह के बाद तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में तेजस्वी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर दिशा-निर्देश दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करेंगे। रंग-बिरंगे फूलों राजद कार्यलय को सजाया तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर आरजेडी कार्यालय को रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी लाइटों से सजाया गया है। कार्यालय के बाहर और आसपास तेजस्वी यादव के बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई है। पोस्टरों में पार्टी के नारे और आगामी राजनीतिक संघर्ष का संदेश भी दिखाया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी का भव्य स्वागत किया गया। आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव का औपचारिक रूप से अभिनंदन किया गया। सबसे पहले देखिए तेजस्वी के स्वागत की तस्वीरें… कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक अभिनंदन पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम आरजेडी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वागत समारोह के बाद तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में तेजस्वी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर दिशा-निर्देश दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करेंगे। रंग-बिरंगे फूलों राजद कार्यलय को सजाया तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर आरजेडी कार्यालय को रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी लाइटों से सजाया गया है। कार्यालय के बाहर और आसपास तेजस्वी यादव के बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई है। पोस्टरों में पार्टी के नारे और आगामी राजनीतिक संघर्ष का संदेश भी दिखाया गया है।


