बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज MLC पद से इस्तीफा दे दिया। अब वो बिहार विधान परिषद के सदस्य नहीं रहे। सीएम के इस्तीफा देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी फफक-फफकर रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जैसा देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता है।’ वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश के इस्तीफा पर कहा, ‘दबाव में इस्तीफा लिया गया है।‘ तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी को एक्टर बताया। कहा कि ये लोग पढ़ा भी लेते हैं और एक्टिंग भी कर लेते हैं। अब पढ़िए नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी ने क्या कहा तेजस्वी ने कहा, ‘बिना नीतीश जी की मर्जी से दबाव में फैसला लिया गया है। बिहार में बीजेपी के लोगों ने नीतीश जी को तो ठगा ही साथ ही साथ बिहार की जनता को ठगने का काम किया। हम शुरू से कहते थे NDA की सरकार आई तो नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वही हुआ भी। चुनाव में इन लोगों ने जो गनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था। महिलाओं से वादा किया कि 2 लाख रुपए देंगे। वो कब मिलेंगे पता नहीं। बिहार में देश से सबसे महंगी बिजली है। सरकार ने फिर रेट बढ़ाए हैं। ये ठगों की सरकार है।’ तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर फेल है। रोज लोग मारे जा रहे हैं, बीजेपी सिर्फ हर तरफ कब्जा करने में लगी है। ये तो तय हो गया है कि नीतीश जी को बीजेपी ने ठगा है। ये भी तय हो गया है कि नीतीश अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। आजतक लोग सिर्फ कैमरा देखकर ड्रामा कर करते हैं। वो लोग कलाकार हैं। ऐसे लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना। 2012 से बिहार में कोई स्टेबल सरकार नहीं है।’ पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर कहा, ‘चुनाव आयोग तो कोई निर्णय नहीं लेता। जो ऑर्डर आता है उसको आयोग वाले मानते हैं।’ वहीं निशांत के राजनीति में आने पर तेजस्वी ने कहा कि युवा राजनीति में आएगा तो मैं स्वागत करूंगा। अशोक चौधरी बोले- नीतीश जैसा नेता देश में दूसरा नहीं नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘लंबे समय से मैं उनके साथ हाउस में हूं। कोविड आया तो मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। वो बड़े नेता हैं। सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रदेश के अभिभावक हैं। उनके काम करने का तरीका, विरोधियों के प्रति भी सम्मान रखना, स्नेह रखना। उनके व्यक्तिगत काम की भी चिंता करना। इस देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।’ ‘मैं शिक्षा मंत्री था तो मुझे याद है हमने मैट्रिक की चोरी पर नकेल कसी थी। पहली बार अमेरिका की टाइम्स मैग्जीन में छपा था- न्यू सुपर मैन। बिहार के बच्चों का चोरी करते फोटो छपा था। बिहार की बहुत भद्द पिटी थी। इस चोरी को हमने रोका था। नीतीश जी ने हमें बुलाकर कहा था अशोक जी 4-5 दिन और है परीक्षा में। ये चोरी रुकनी चाहिए। बच्चों के भविष्य के लिए वो चिंतित रहते थे। ऐसा अभिभावक बिहार को मिलना मुश्किल है। राजनीतिक गुरु का सानिद्ध मिलना भी बहुत बड़ी बात है। वो हमारे अभिभावक हैं और हमेशा रहेंगे।’ वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा, ‘राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्हें इस्तीफा तो देना ही था।’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज MLC पद से इस्तीफा दे दिया। अब वो बिहार विधान परिषद के सदस्य नहीं रहे। सीएम के इस्तीफा देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी फफक-फफकर रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जैसा देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता है।’ वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश के इस्तीफा पर कहा, ‘दबाव में इस्तीफा लिया गया है।‘ तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी को एक्टर बताया। कहा कि ये लोग पढ़ा भी लेते हैं और एक्टिंग भी कर लेते हैं। अब पढ़िए नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी ने क्या कहा तेजस्वी ने कहा, ‘बिना नीतीश जी की मर्जी से दबाव में फैसला लिया गया है। बिहार में बीजेपी के लोगों ने नीतीश जी को तो ठगा ही साथ ही साथ बिहार की जनता को ठगने का काम किया। हम शुरू से कहते थे NDA की सरकार आई तो नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वही हुआ भी। चुनाव में इन लोगों ने जो गनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था। महिलाओं से वादा किया कि 2 लाख रुपए देंगे। वो कब मिलेंगे पता नहीं। बिहार में देश से सबसे महंगी बिजली है। सरकार ने फिर रेट बढ़ाए हैं। ये ठगों की सरकार है।’ तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर फेल है। रोज लोग मारे जा रहे हैं, बीजेपी सिर्फ हर तरफ कब्जा करने में लगी है। ये तो तय हो गया है कि नीतीश जी को बीजेपी ने ठगा है। ये भी तय हो गया है कि नीतीश अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। आजतक लोग सिर्फ कैमरा देखकर ड्रामा कर करते हैं। वो लोग कलाकार हैं। ऐसे लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना। 2012 से बिहार में कोई स्टेबल सरकार नहीं है।’ पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर कहा, ‘चुनाव आयोग तो कोई निर्णय नहीं लेता। जो ऑर्डर आता है उसको आयोग वाले मानते हैं।’ वहीं निशांत के राजनीति में आने पर तेजस्वी ने कहा कि युवा राजनीति में आएगा तो मैं स्वागत करूंगा। अशोक चौधरी बोले- नीतीश जैसा नेता देश में दूसरा नहीं नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘लंबे समय से मैं उनके साथ हाउस में हूं। कोविड आया तो मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। वो बड़े नेता हैं। सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रदेश के अभिभावक हैं। उनके काम करने का तरीका, विरोधियों के प्रति भी सम्मान रखना, स्नेह रखना। उनके व्यक्तिगत काम की भी चिंता करना। इस देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।’ ‘मैं शिक्षा मंत्री था तो मुझे याद है हमने मैट्रिक की चोरी पर नकेल कसी थी। पहली बार अमेरिका की टाइम्स मैग्जीन में छपा था- न्यू सुपर मैन। बिहार के बच्चों का चोरी करते फोटो छपा था। बिहार की बहुत भद्द पिटी थी। इस चोरी को हमने रोका था। नीतीश जी ने हमें बुलाकर कहा था अशोक जी 4-5 दिन और है परीक्षा में। ये चोरी रुकनी चाहिए। बच्चों के भविष्य के लिए वो चिंतित रहते थे। ऐसा अभिभावक बिहार को मिलना मुश्किल है। राजनीतिक गुरु का सानिद्ध मिलना भी बहुत बड़ी बात है। वो हमारे अभिभावक हैं और हमेशा रहेंगे।’ वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा, ‘राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्हें इस्तीफा तो देना ही था।’


