तेजप्रताप-तेजस्वी लिफ्ट में मिले, नहीं हुई बात:दोनों ने एक दूसरे को तिरछी नजरों से देखा; मीसा भारती से भी तेजप्रताप ने बनाई दूरी

तेजप्रताप-तेजस्वी लिफ्ट में मिले, नहीं हुई बात:दोनों ने एक दूसरे को तिरछी नजरों से देखा; मीसा भारती से भी तेजप्रताप ने बनाई दूरी

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू परिवार को शुक्रवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लैंड फॉर जॉब्स केस में दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने लालू परिवार समेत 41 पर आरोप तय कर दिया। अब लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ ट्रायल चलेगा। आज तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव और मीसा भारती कोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान तेजप्रताप यादव की ना तो तेजस्वी से बात की ना मीसा भारती से। दरअसल, कोर्ट पहुंचने के बाद तेजस्वी और तेजप्रताप को फर्स्ट फ्लोर पर जाना था। इत्तफाक से दोनों एक ही लिफ्ट में घुस गए। लिफ्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि, दोनों ने तिरछी नजरों से एक दूसरे को देखा, लेकिन दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। तेजप्रताप अपने भाई-बहन से दूरी बनाते दिखे। फैसला के बाद तेजस्वी मीसा भारती के साथ उनके आवास चल गए। आंख के ऑपरेशन के बाद लालू यादव भी मीसा भारती के आवास पर हैं। तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा की तस्वीरें देखिए… इससे पहले तेजस्वी और तेजप्रताप का सामने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पटना एयरपोर्ट पर हुआ था। उस दौरान भी तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच कोई भी कोई बातचीत नहीं हुई थी। दरअसल, यूट्यूबर समदीश भाटिया तेजप्रताप के साथ इंटरव्यू कर रहे थे। तेजप्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के लिए चुनाव के प्रचार के सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वे अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे। तेजस्वी-तेजप्रताप की एयरपोर्ट पर मुलाकात की 3 तस्वीरें देखिए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर तेजप्रताप एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री शॉपिंग एरिया में एक शॉप पर बंडी खरीदने पहुंचे थे। वहां तेजप्रताप यादव एक ब्लैक कलर की बंडी खरीद रहे थे। इसी बीच वहां तेजस्वी यादव भी पहुंच गए। उन्होंने समदीश से पूछा, ‘भइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या?’ इस पर यूट्यूबर ने कहा कि ‘वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।’ जिसके बाद तेजस्वी ने समदीश से कहा कि आप बहुत लकी हैं। वहीं दूसरी ओर तेजप्रताप यादव कुछ देर तक खामोश खड़े रहे, फिर बिना तेजस्वी से बात किए, शॉपिंग करने लौट गए थे। लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद बनाई अपनी पार्टी पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। वैशाली के महुआ सीट से वो चुनाव लड़े, हेलिकॉप्टर से खूब प्रचार भी किया, लेकिन वो चुनाव हार गए। यह वही महुआ सीट है, जहां से वे 2015 में पहली बार राजद प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे और पहली बार में ही बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे। अब तेजप्रताप यादव ब्लॉगिंग के साथ सियासत कर रहे हैं। वो मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा का भोज दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि, तेजस्वी को भी भोज का न्योता दिया जाएगा। तेजप्रताप डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत सत्ता पक्ष के कई लोगों को न्योता दे भी चुके हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें लालू फैमिली ने 26 लाख में ली 4cr की जमीन:एप्लिकेशन दी, 3 दिन में नौकरी मिली, 7 डील जिनसे लालू परिवार जा सकता है जेल बात 6 फरवरी 2008 की है। पटना के किशुन देव राय ने अपनी 3,375 वर्ग फीट जमीन सिर्फ 3.75 लाख रुपए में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी काे बेच दी। यह जमीन की काफी कम कीमत थी। इसी साल किशुन देव राय के परिवार के 3 लोगों को मध्य रेलवे मुंबई में ग्रुप डी के पद पर नौकरी मिल गई। पूरी खबर पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू परिवार को शुक्रवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लैंड फॉर जॉब्स केस में दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने लालू परिवार समेत 41 पर आरोप तय कर दिया। अब लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ ट्रायल चलेगा। आज तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव और मीसा भारती कोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान तेजप्रताप यादव की ना तो तेजस्वी से बात की ना मीसा भारती से। दरअसल, कोर्ट पहुंचने के बाद तेजस्वी और तेजप्रताप को फर्स्ट फ्लोर पर जाना था। इत्तफाक से दोनों एक ही लिफ्ट में घुस गए। लिफ्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि, दोनों ने तिरछी नजरों से एक दूसरे को देखा, लेकिन दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। तेजप्रताप अपने भाई-बहन से दूरी बनाते दिखे। फैसला के बाद तेजस्वी मीसा भारती के साथ उनके आवास चल गए। आंख के ऑपरेशन के बाद लालू यादव भी मीसा भारती के आवास पर हैं। तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा की तस्वीरें देखिए… इससे पहले तेजस्वी और तेजप्रताप का सामने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पटना एयरपोर्ट पर हुआ था। उस दौरान भी तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच कोई भी कोई बातचीत नहीं हुई थी। दरअसल, यूट्यूबर समदीश भाटिया तेजप्रताप के साथ इंटरव्यू कर रहे थे। तेजप्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के लिए चुनाव के प्रचार के सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वे अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे। तेजस्वी-तेजप्रताप की एयरपोर्ट पर मुलाकात की 3 तस्वीरें देखिए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर तेजप्रताप एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री शॉपिंग एरिया में एक शॉप पर बंडी खरीदने पहुंचे थे। वहां तेजप्रताप यादव एक ब्लैक कलर की बंडी खरीद रहे थे। इसी बीच वहां तेजस्वी यादव भी पहुंच गए। उन्होंने समदीश से पूछा, ‘भइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या?’ इस पर यूट्यूबर ने कहा कि ‘वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।’ जिसके बाद तेजस्वी ने समदीश से कहा कि आप बहुत लकी हैं। वहीं दूसरी ओर तेजप्रताप यादव कुछ देर तक खामोश खड़े रहे, फिर बिना तेजस्वी से बात किए, शॉपिंग करने लौट गए थे। लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद बनाई अपनी पार्टी पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। वैशाली के महुआ सीट से वो चुनाव लड़े, हेलिकॉप्टर से खूब प्रचार भी किया, लेकिन वो चुनाव हार गए। यह वही महुआ सीट है, जहां से वे 2015 में पहली बार राजद प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे और पहली बार में ही बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे। अब तेजप्रताप यादव ब्लॉगिंग के साथ सियासत कर रहे हैं। वो मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा का भोज दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि, तेजस्वी को भी भोज का न्योता दिया जाएगा। तेजप्रताप डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत सत्ता पक्ष के कई लोगों को न्योता दे भी चुके हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें लालू फैमिली ने 26 लाख में ली 4cr की जमीन:एप्लिकेशन दी, 3 दिन में नौकरी मिली, 7 डील जिनसे लालू परिवार जा सकता है जेल बात 6 फरवरी 2008 की है। पटना के किशुन देव राय ने अपनी 3,375 वर्ग फीट जमीन सिर्फ 3.75 लाख रुपए में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी काे बेच दी। यह जमीन की काफी कम कीमत थी। इसी साल किशुन देव राय के परिवार के 3 लोगों को मध्य रेलवे मुंबई में ग्रुप डी के पद पर नौकरी मिल गई। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *