तेज प्रताप बोले-निशांत हाथ मिलाने आएंगे तो राजनीतिक अनुभव दूंगा:कहा- मेरे पिता ने भी नीतीश कुमार का साथ दिया था, CM के दिल्ली जाने पर जताई शंका

तेज प्रताप बोले-निशांत हाथ मिलाने आएंगे तो राजनीतिक अनुभव दूंगा:कहा- मेरे पिता ने भी नीतीश कुमार का साथ दिया था, CM के दिल्ली जाने पर जताई शंका

पटना में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पार्टी की बैठक के बाद कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर पार्टी की बैठक हुई है और आने वाले समय में जनशक्ति जनता दल स्नातक एमएलसी का चुनाव भी लड़ेगी। निशांत की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर कहा कि उन्होंने पहले ही इसको लेकर “बम फोड़” दिया था। उन्होंने कहा कि निशांत उनसे बड़े हैं और युवा हैं, भले ही राजनीति में थोड़ा देर से आए हैं, लेकिन उनकी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि निशांत को संगठन में मौका मिलना चाहिए, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए। सिर्फ इसलिए मौका नहीं मिलना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री के बेटे हैं, बल्कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से काम कर रहे हैं उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए। परिवारवाद पर भी उठाया सवाल तेज प्रताप यादव ने कहा कि कई नेताओं ने अपने बेटों को राजनीति में लाकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद पर कायम नहीं होगी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर जताई शंका राजद नेता राबड़ी देवी के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती दिल्ली भेजा जा रहा है। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार ही बताएंगे कि वह दिल्ली क्यों जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि सामान्य रूप से बदलाव नहीं हुआ है और कुछ गड़बड़ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा या सत्ता में कौन बैठेगा, यह राज्य के लोग या दिल्ली के लोग तय करेंगे। निशांत से मिलने और सहयोग की बात तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर निशांत उनसे हाथ मिलाना चाहेंगे और आगे बढ़ेंगे तो वह उनसे जरूर मिलेंगे और उन्हें राजनीतिक अनुभव भी देंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी नीतीश कुमार का साथ दिया था, इसलिए अगर निशांत उनके साथ आएंगे तो वह भी उनका साथ देंगे। ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के पद की गरिमा और प्रोटोकॉल का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार किया है, वह सही नहीं है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह हर महिला से आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मां से भी आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर आगे फैसला होगा कि वह अकेले लड़ेंगे या गठबंधन के साथ, लेकिन इतना तय है कि वह बंगाल में चुनाव जरूर लड़ेंगे। एनआईटी छात्र की मौत पर उठाए सवाल एनआईटी छात्र की मौत के मामले पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लोगों को फंसाया गया है और इसमें कोई बड़ा चेहरा शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईपीएस अमिताभ दास लगातार अलग-अलग लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। सीमांचल और शराबबंदी पर भी बोले सीमांचल को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि देश में तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए। वहीं बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कहां लागू है। बिहार और पटना के कई इलाकों में आसानी से शराब मिल रही है और यहां तक कि शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी पहले भी कह चुकी हैं कि शराबबंदी कानून के नाम पर गरीब लोगों को पुलिस फंसा रही है। पटना में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पार्टी की बैठक के बाद कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर पार्टी की बैठक हुई है और आने वाले समय में जनशक्ति जनता दल स्नातक एमएलसी का चुनाव भी लड़ेगी। निशांत की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर कहा कि उन्होंने पहले ही इसको लेकर “बम फोड़” दिया था। उन्होंने कहा कि निशांत उनसे बड़े हैं और युवा हैं, भले ही राजनीति में थोड़ा देर से आए हैं, लेकिन उनकी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि निशांत को संगठन में मौका मिलना चाहिए, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए। सिर्फ इसलिए मौका नहीं मिलना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री के बेटे हैं, बल्कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से काम कर रहे हैं उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए। परिवारवाद पर भी उठाया सवाल तेज प्रताप यादव ने कहा कि कई नेताओं ने अपने बेटों को राजनीति में लाकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद पर कायम नहीं होगी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर जताई शंका राजद नेता राबड़ी देवी के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती दिल्ली भेजा जा रहा है। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार ही बताएंगे कि वह दिल्ली क्यों जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि सामान्य रूप से बदलाव नहीं हुआ है और कुछ गड़बड़ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा या सत्ता में कौन बैठेगा, यह राज्य के लोग या दिल्ली के लोग तय करेंगे। निशांत से मिलने और सहयोग की बात तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर निशांत उनसे हाथ मिलाना चाहेंगे और आगे बढ़ेंगे तो वह उनसे जरूर मिलेंगे और उन्हें राजनीतिक अनुभव भी देंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी नीतीश कुमार का साथ दिया था, इसलिए अगर निशांत उनके साथ आएंगे तो वह भी उनका साथ देंगे। ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के पद की गरिमा और प्रोटोकॉल का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार किया है, वह सही नहीं है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह हर महिला से आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मां से भी आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर आगे फैसला होगा कि वह अकेले लड़ेंगे या गठबंधन के साथ, लेकिन इतना तय है कि वह बंगाल में चुनाव जरूर लड़ेंगे। एनआईटी छात्र की मौत पर उठाए सवाल एनआईटी छात्र की मौत के मामले पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लोगों को फंसाया गया है और इसमें कोई बड़ा चेहरा शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईपीएस अमिताभ दास लगातार अलग-अलग लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। सीमांचल और शराबबंदी पर भी बोले सीमांचल को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि देश में तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए। वहीं बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कहां लागू है। बिहार और पटना के कई इलाकों में आसानी से शराब मिल रही है और यहां तक कि शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी पहले भी कह चुकी हैं कि शराबबंदी कानून के नाम पर गरीब लोगों को पुलिस फंसा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *