कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में हाईस्पीड ऑल्टो कार सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसमें कार चले रहे युवक समेत उसका 17 साल का दोस्त जख्मी हो गए। किशोर के सिर में गहरी चोटें आईं थी, जिसने आज शाहाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक किशोर की पहचान जसकरण सिंह निवासी बाबैन के रूप में हुई है। हादसा के समय जसकरण अपने दोस्त पुल्कित की कार में सवार था। हादसा 23 जनवरी को हुआ। पुलिस जसकरण के पिता की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। काम के बहाने ले गया था साथ त्रिलोक सिंह निवासी बाबैन ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी 2026 को पुल्कित उसके बेटे जसकरण को किसी काम के बहाने अपनी ऑल्टो कार (HR-07-AA-1038) में अपने साथ ले गया था। काफी देर तक उसका बेटा वापस नहीं लौटा। उसने फोन नहीं उठाया तो वे उसे ढूंढने पुल्कित की दुकान पहुंचे।
सुजरा बस अड्डे के पास हुआ हादसा वहां से पता चला कि पुल्कित की कार का सुजरा बस अड्डे के पास एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि कार शाहबाद की ओर जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने लापरवाही बरती, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के दूसरी तरफ खड़े शीशम के पेड़ और पुलिया से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती हादसे में जसकरण के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पुल्कित को भी चोट लगी। दोनों को पहले आदेश अस्पताल मोहड़ी में भर्ती कराया गया। बाद में जसकरण को गंभीर हालत में मीरी-पीरी अस्पताल शाहबाद रेफर किया गया। दोनों पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं थे। इलाज के दौरान मौत इलाज के दौरान जसकरण की 26-27 जनवरी की रात करीब 2 बजे जसकरण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जसकरण के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज जसकरण के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।


