रामपुरा में सर्दी से किशोर की मौत:कक्षा 12 के छात्र की ब्रेन हैमरेज से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रामपुरा में सर्दी से किशोर की मौत:कक्षा 12 के छात्र की ब्रेन हैमरेज से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रामपुरा में कड़ाके की सर्दी के कारण कक्षा 12 के एक किशोर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। विनय कुमार को 7 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नगर के समर सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार 7 जनवरी को अत्यधिक सर्दी लगने से बीमार पड़ गया था। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। विनय कुमार मूल रूप से इटावा क्षेत्र के कुँवरपुरा गाँव का निवासी था। वह रामपुरा में रहकर समर सिंह इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रहा था और एनसीसी का भी छात्र था। विद्यालय के अध्यापक भानू राजावत ने छात्र की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्यालय परिवार इस दुखद खबर से अत्यंत दुःखी है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में शीतकालीन अवकाश के कारण विद्यालय का शिक्षण कार्य बंद है, जिसके चलते अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *