मूर्ति विसर्जन में ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत:शेखपुरा में गांव के तालाब गया था, मौके पर गई जान

मूर्ति विसर्जन में ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत:शेखपुरा में गांव के तालाब गया था, मौके पर गई जान

शेखपुरा के बाऊघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर गांव में रविवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से किशोर कुशल कुमार (16) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय संजय पासवान के बेटा कुशल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सड़क किनारे पानी से भरे पैन में पलट गया जानकारी के अनुसार, कुशल अपने दोस्तों के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के तालाब गया था। प्रतिमा उतारने के बाद कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार हो गए। इसी दौरान ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने के क्रम में वह बेकाबू होकर पीछे की ओर सड़क किनारे पानी से भरे पैन में पलट गया। सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई इस हादसे में कुशल ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल कुशल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुशल दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें भी हैं। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का भी निधन हो चुका था। बाऊघाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के बाऊघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर गांव में रविवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से किशोर कुशल कुमार (16) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय संजय पासवान के बेटा कुशल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सड़क किनारे पानी से भरे पैन में पलट गया जानकारी के अनुसार, कुशल अपने दोस्तों के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के तालाब गया था। प्रतिमा उतारने के बाद कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार हो गए। इसी दौरान ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने के क्रम में वह बेकाबू होकर पीछे की ओर सड़क किनारे पानी से भरे पैन में पलट गया। सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई इस हादसे में कुशल ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल कुशल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुशल दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें भी हैं। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का भी निधन हो चुका था। बाऊघाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *