गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी पंचायत के नदी टोली में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नदी टोली निवासी खपई उरांव (14), पिता सोमा उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि खपई को मिर्गी की बीमारी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने जाया करता था। हालांकि सोमवार को वह अकेले ही नदी की ओर निकल गया था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान परिजन नदी किनारे पहुंचे, जहां खपई पानी में डूबा हुआ मिला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित घटना के बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक असीम मिंज ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खपई सरल स्वभाव का था और घर के कामों में अपने माता-पिता का हाथ बंटाता था। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि खपई चार भाई-बहनों में बीच का था। उसने चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर के कामकाज में अपने परिवार की मदद करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी पंचायत के नदी टोली में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नदी टोली निवासी खपई उरांव (14), पिता सोमा उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि खपई को मिर्गी की बीमारी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने जाया करता था। हालांकि सोमवार को वह अकेले ही नदी की ओर निकल गया था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान परिजन नदी किनारे पहुंचे, जहां खपई पानी में डूबा हुआ मिला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित घटना के बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक असीम मिंज ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खपई सरल स्वभाव का था और घर के कामों में अपने माता-पिता का हाथ बंटाता था। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि खपई चार भाई-बहनों में बीच का था। उसने चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर के कामकाज में अपने परिवार की मदद करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


