लुधियाना के फोकल प्वाइंट थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ढंडारी दशमेश मार्केट के पास एक रिहायशी इलाके में हुई। सूचना मिलने पर ढंडारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने किशोर को पंखे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कुछ समय पहले ही लुधियाना आया था अखिलेश
मृतक की पहचान 14 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र का रहने वाला था और कुछ समय पहले ही लुधियाना आया था। यहां वह अपने बड़े भाई के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। अभी तक सुसाइड नोट बरामद नहीं
मामले की जांच कर रहे एएसआई पवनजीत ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


