गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र माधोमठ गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए,जबकि एक किशोर को काफी।गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज किया गया। घायल किशोर की पहचान। माधोमठ गांव अमर नाथ मिश्रा का बेटा पीयूष कुमार के रूप में किया गया अमरनाथ का उनके पाटीदारों के बीच पूर्व से चल रहा विवाद दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि माधोमठ गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा और उनके पाटीदारों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी बीच यह विवाद एक बार फिर उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जख्मी पीयूष कुमार ने बताया कि मैं अपने घर के पास बैठ कर मोबाइल गेम खेल रहा था इसी बीच नामजद पाटीदार द्वारा गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर रॉड से मारपीट करने लगा। बचाव करने पहुंची मां-बहन के साथ की मारपीट बीच बचाव करने पहुंची मां और बहन के साथ भी मारपीट किया गया। जिससे तीन लोग घायल हो।गए।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल गाँव में तनाव माहौल बना हुआ है। गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र माधोमठ गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए,जबकि एक किशोर को काफी।गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज किया गया। घायल किशोर की पहचान। माधोमठ गांव अमर नाथ मिश्रा का बेटा पीयूष कुमार के रूप में किया गया अमरनाथ का उनके पाटीदारों के बीच पूर्व से चल रहा विवाद दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि माधोमठ गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा और उनके पाटीदारों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी बीच यह विवाद एक बार फिर उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जख्मी पीयूष कुमार ने बताया कि मैं अपने घर के पास बैठ कर मोबाइल गेम खेल रहा था इसी बीच नामजद पाटीदार द्वारा गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर रॉड से मारपीट करने लगा। बचाव करने पहुंची मां-बहन के साथ की मारपीट बीच बचाव करने पहुंची मां और बहन के साथ भी मारपीट किया गया। जिससे तीन लोग घायल हो।गए।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल गाँव में तनाव माहौल बना हुआ है।


