बॉयफ्रेंड को पीटने पर किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोरबा | मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की हुई घटना में घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को पीटने से विवाद बढ़ गया। बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किशोरी के पिता के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इधर, किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। 16 वर्षीय किशोरी बॉयफ्रेंड का मोबाइल घर लेकर आ गई। इसके बाद किशोरी के पिता ने कॉल कर बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ किशोरी के घर पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घर पर पत्थर भी फेंके गए। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है। एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *