शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर से 20 दिन पहले प्रेम प्रसंग में फरार हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस दौरान उसके प्रेमी किशोर को भी गिरफ्तार किया गया। इस छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने किया। मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि किशोरी 16 फरवरी को अपने घर से गायब हुई थी। इसके बाद उसके पिता ने 19 फरवरी को स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बहन के घर चलाता है जनरल स्टोर गिरफ्तार किया गया प्रेमी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसकी बहन की शादी बरबीघा शहर में हुई है, जहां वह एक जनरल स्टोर चलाता था। किशोरी दुकान पर खरीदारी करने आती थी, इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध विकसित हो गया। लिव इन में रह रहे थे दोनों पुलिस के अनुसार, दोनों बरबीघा शहर छोड़कर नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। मामले की छानबीन के दौरान, पुलिस ने प्रेमी के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर नालंदा में छापामारी कर दोनों को बरामद किया गया। बरामद किशोरी को उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार किशोर को बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर से 20 दिन पहले प्रेम प्रसंग में फरार हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस दौरान उसके प्रेमी किशोर को भी गिरफ्तार किया गया। इस छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने किया। मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि किशोरी 16 फरवरी को अपने घर से गायब हुई थी। इसके बाद उसके पिता ने 19 फरवरी को स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बहन के घर चलाता है जनरल स्टोर गिरफ्तार किया गया प्रेमी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसकी बहन की शादी बरबीघा शहर में हुई है, जहां वह एक जनरल स्टोर चलाता था। किशोरी दुकान पर खरीदारी करने आती थी, इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध विकसित हो गया। लिव इन में रह रहे थे दोनों पुलिस के अनुसार, दोनों बरबीघा शहर छोड़कर नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। मामले की छानबीन के दौरान, पुलिस ने प्रेमी के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर नालंदा में छापामारी कर दोनों को बरामद किया गया। बरामद किशोरी को उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार किशोर को बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।


