समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन में तकनीकी खराबी:ब्रेक बाइंडिंग की खराबी से रेल परिचालन प्रभावित, सहरसा–समस्तीपुर रूट की 3 मेमू ट्रेनें रद्द

समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन में तकनीकी खराबी:ब्रेक बाइंडिंग की खराबी से रेल परिचालन प्रभावित, सहरसा–समस्तीपुर रूट की 3 मेमू ट्रेनें रद्द

सहरसा–समस्तीपुर रेलखंड पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और एक ट्रेन को आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने शुक्रवार रात 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। यह तकनीकी खराबी 16 जनवरी 2026 को भगवानपुर देसूआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच सामने आई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मेमू रेक अगली सेवाओं के लिए अनुपयोगी घोषित कर दी गई। 17 जनवरी को 3 मेमू पैसेंजर रद्द इस तकनीकी खामी के कारण 17 जनवरी 2026 को तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में 63375 सहरसा–सुपौल मेमू पैसेंजर, 63376 सुपौल–सहरसा मेमू पैसेंजर,63343 सहरसा–समस्तीपुर मेमू पैसेंजर शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से सहरसा, सुपौल और समस्तीपुर के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अंगार घाट पर आंशिक समाप्ति वहीं, 16 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर को अंगार घाट स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेशन) कर दिया गया था। इससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य तेजी से जारी है, ताकि जल्द से जल्द सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जा सके। सहरसा–समस्तीपुर रेलखंड पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और एक ट्रेन को आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने शुक्रवार रात 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। यह तकनीकी खराबी 16 जनवरी 2026 को भगवानपुर देसूआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच सामने आई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मेमू रेक अगली सेवाओं के लिए अनुपयोगी घोषित कर दी गई। 17 जनवरी को 3 मेमू पैसेंजर रद्द इस तकनीकी खामी के कारण 17 जनवरी 2026 को तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में 63375 सहरसा–सुपौल मेमू पैसेंजर, 63376 सुपौल–सहरसा मेमू पैसेंजर,63343 सहरसा–समस्तीपुर मेमू पैसेंजर शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से सहरसा, सुपौल और समस्तीपुर के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अंगार घाट पर आंशिक समाप्ति वहीं, 16 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर को अंगार घाट स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेशन) कर दिया गया था। इससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य तेजी से जारी है, ताकि जल्द से जल्द सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *