आईआईटी बीएचयू का सालाना तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स-26’ इस साल अपने 87वें साल में पहुंच जाएगा। कल स्वतंत्रता भवन में इसका उद्घाटन होगा। जो 3 दिनों तक जारी रहेगा। दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर कारों में शुमार फेरारी का खास शो भी आईआईटी बीएचयू में कराने की तैयारी है। टेक्नेक्स-26 की थीम ‘फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी’ रखी गई है। 14 जनवरी को आईआईटी बीएचयू में आयोजित एक भव्य समारोह में इसकी थीम लांच की गई थी। आयोजन मंडल के मुताबिक इस साल टेक्नेक्स के नियमित आयोजन ‘थिंक टॉक’ में फेरारी के सीईओ बैंडेटो विगना छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। भारतीय सेना स्वदेशी तकनीकों से उठाएगा पर्दा ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइलों और देश में विकसित ‘एस-400’ एंटी मिसाइल सिस्टम के बारे में खूब बातें हुईं। मगर भारतीय ऑपरेशन का हिस्सा रहे निगरानी ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम, अत्याधुनिक रडार, नाइट विजन उपकरण और आधुनिक हथियार प्रणालियों पर ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी। डिफेंस सिंपोजियम-2.0 में सेना के विशेषज्ञ इन्हीं आधुनिक और स्वदेशी तकनीकों से पर्दा उठाएंगे। चीन ह्यूमनाइड रोबो होगा शामिल
आईआईटी बीएचयू के टेक्नेक्स-26 में चीन में विकसित ह्यूमनाइड रोबो ‘यूनीट्री जी-1’ आकर्षण का केंद्र होगा। यह इंसान की तरह जटिल प्रतिक्रियाएं देने में सक्षम है। इसे चीनी कंपनी यूनीट्री रोबोटिक्स ने तैयार किया है। प्री-इवेंट के अंतर्गत मंगलवार रात आईआईटी में पेन सोर्स इनीशिएटिव के सह संस्थापक ब्रूस पेरेंस का सत्र भी आयोजित हुआ। ह्यूमनाइड रोबो यूनीट्री जी-1 का प्रदर्शन टेक्नेक्स के उद्घाटन दिवस पर 12 मार्च को किया जाएगा। चीन का यह रोबोट इंसानों की तरह चलने, दौड़ने, रंग पहचानने, चीजें उठाने-रखने से लेकर नृत्य करने तक में सक्षम है। इसकी कीमत 22 से 35 लाख है। इसके कई मॉडल बनाए गए हैं। टेक्नेक्स के पहले दिन एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के क्वाड्रुपेड रोबोटिक सिस्टम (चार पैरों वाला रोबोट), सर्बोटेक की ओर से न्यूरो-हेल्थ उपकरणों का लाइव डेमो और जापानी कंपनी पोर्टलग्राफ की थ्री-डी मैपिंग तकनीक ने भी आकर्षक का केंद्र होगी।


