पीलीभीत में वाणिज्य कर विभाग के पुराने बकाया की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को राजस्व विभाग के अमीनों की एक टीम प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग के कार्यालय पहुंची। यह टीम बकाया कर और अर्थदंड की वसूली के लिए पहुंची थी, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। यह मामला वाणिज्य कर विभाग (बरेली मंडल) द्वारा वर्ष 2016-17 की अवधि के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग पर किए गए कर निर्धारण से संबंधित है। विभाग ने 22 अक्टूबर 2020 को कर और अर्थदंड के रूप में कुल 1,25,000 रुपए जमा करने का आदेश पारित किया था। लंबे समय तक इस राशि का भुगतान न होने के कारण विभाग ने वसूली प्रमाण पत्र (RC) संख्या 2032PIL0000456 जारी कर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया था। शुक्रवार को तहसील पीलीभीत की राजस्व टीम बकाया धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक वानिकी कार्यालय पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यह वसूली उत्तर प्रदेश भू-राजस्व के बकाए की तरह की जा रही है। मूल बकाया राशि 1,25,000 रुपए है। इस पर 22 नवंबर 2020 से वसूली की तिथि तक 15


