वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, टूट सकता है सेमीफाइनल का सपना

वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, टूट सकता है सेमीफाइनल का सपना

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों के दो-दो अंक हो चुके हैं और अब दोनों टीमों को ग्रुप में दो-दो मैच और खेलने हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम को भी दो मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होना है। 

ICC Men’s T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 ग्रुप-1 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जिस तरह का प्रदर्शन जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में किया था, वह इस मुकाबले में नजर ही नहीं आया और वेस्टइंडीज के सामने टीम पूरी तरह घुटने टेकती दिखाई दी। वेस्टइंडीज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रनों पर ही ढेर हो गई है।

वेस्टइंडीज ने बिगाड़ा भारत का समीकरण

हालांकि वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत ने टीम इंडिया का खेल भी बिगाड़ दिया है। इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है और उसका नेट रन रेट फिलहाल सबसे बेहतर है। वहीं भारतीय टीम अंक तालिका में चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर जरूर पहुंची है, लेकिन उसे अब भी नुकसान ही हुआ है। आपको बता दें कि भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.80 है और वेस्टइंडीज की इस जीत ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। चलिए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

दो मैच खेलेंगी टीम इडिया

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों के दो-दो अंक हो चुके हैं और अब दोनों टीमों को ग्रुप में दो-दो मैच और खेलने हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम को भी दो मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होना है।

अगर वेस्टइंडीज तीनों मैच जीत जाती है…

अगर भारतीय टीम अपने दोनों मुकाबले जीत भी लेती है, तब भी नेट रन रेट के मामले में उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज से फंस सकता है। अब देखना यह होगा कि इस ग्रुप में वेस्टइंडीज अपने तीनों मैच जीतती है या साउथ अफ्रीका अपने सभी मुकाबले जीतती है।

अगर वेस्टइंडीज तीनों मैच हार जाती है…

अगर वेस्टइंडीज ग्रुप के तीनों मैच जीत जाती है, तो वह पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर साउथ अफ्रीका तीनों मुकाबले जीत लेती है, तो वह टॉप पर रहेगी। इन दोनों में से जो भी टीम दूसरे स्थान पर रहेगी, उसी के साथ भारतीय टीम की नेट रनरेट के मामले में सीधी टक्कर होगी। हालांकि अगर वेस्टइंडीज तीनों मैच जीत लेती है, तो भारतीय टीम वैसे भी बाहर हो जाएगाी। क्योंकि वह साउथ अफ्रीका से हार चुकी है और वेस्टइंडीज से हारते ही सफर खत्म हो जाएगी।

अगर साउथ अफ्रीका हार जाती है…

दूसरी ओर, अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज से हार जाती है और जिम्बाब्वे को हरा देती है, और भारतीय टीम वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देती है, तो साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत—तीनों टीमें दो-दो जीत के साथ नेट रन रेट की रेस में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद जिन दो टीमों का नेट रन रेट बेहतर होगा, वही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *