ऑस्ट्रेलिया समेत इन 4 टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया! जानें कब, कहां और किसके साथ होंगे मैच

ऑस्ट्रेलिया समेत इन 4 टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया! जानें कब, कहां और किसके साथ होंगे मैच

Cricket Schedule: BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है! वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत। जानें आपके शहर में कब और किसके बीच होगा महामुकाबला। 

BCCI Cricket Schedule: BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के 2026-27 के इंटरनेशनल मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार का सीजन बहुत धमाकेदार होने वाला है क्योंकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत दौरे पर आ रही हैं। कुल मिलाकर 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। चलिए देखते हैं कौन सी टीम कब आ रही है:

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर – अक्टूबर 2026)

    सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के साथ होगी। इसमें 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। 3 वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। 5 टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। इसकी शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी।

    तारीख समय मैच मैदान (शहर)
    27 सितंबर 26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे त्रिवेंद्रम
    30 सितंबर 26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे गुवाहाटी
    03 अक्टूबर 26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़
    06 अक्टूबर 26 शाम 7:00 बजे पहला T20I लखनऊ
    09 अक्टूबर 26 शाम 7:00 बजे दूसरा T20I रांची
    11 अक्टूबर 26 शाम 7:00 बजे तीसरा T20I इंदौर
    14 अक्टूबर 26 शाम 7:00 बजे चौथा T20I हैदराबाद
    17 अक्टूबर 26 शाम 7:00 बजे पांचवां T20I बेंगलुरु

    श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026)

      दिसंबर में श्रीलंका की टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए आएगी। जिसके 3 वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 3 टी-20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।

      तारीख समय मैच मैदान (शहर)
      13 दिसंबर 26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे दिल्ली
      16 दिसंबर 26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे बेंगलुरु
      19 दिसंबर 26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे अहमदाबाद
      22 दिसंबर 26 शाम 7:00 बजे पहला T20I राजकोट
      24 दिसंबर 26 शाम 7:00 बजे दूसरा T20I कटक
      27 दिसंबर 26 शाम 7:00 बजे तीसरा T20I पुणे

      जिम्बाब्वे का भारत दौरा (जनवरी 2027)

        नए साल (2027) की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आएगी। जिसके मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

        तारीख समय मैच मैदान (शहर)
        03 जनवरी 27 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे कोलकाता
        06 जनवरी 27 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे हैदराबाद
        09 जनवरी 27 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे मुंबई

        ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (जनवरी – मार्च 2027)

          सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की ऐतिहासिक सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगा। इसके बाद बाकी के टेस्ट मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

          तारीख
          (कब से – कब तक)
          समय मैच मैदान (शहर)
          21 जन – 25 जन 2027 सुबह 9:30 बजे पहला टेस्ट नागपुर
          29 जन – 02 फर 2027 सुबह 9:30 बजे दूसरा टेस्ट चेन्नई
          11 फर – 15 फर 2027 सुबह 9:00 बजे तीसरा टेस्ट गुवाहाटी
          19 फर – 23 फर 2027 सुबह 9:30 बजे चौथा टेस्ट रांची
          27 फर – 03 मार्च 2027 सुबह 9:30 बजे पांचवां टेस्ट अहमदाबाद

          ​Sports – Patrika | CMS

          Leave a Reply

          Your email address will not be published. Required fields are marked *