‘जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती न करे टीम इंडिया!’: अनिल कुंबले की आखिरी चेतावनी

‘जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती न करे टीम इंडिया!’: अनिल कुंबले की आखिरी चेतावनी

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मैच से पहले अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दी है। जानें कुंबले ने क्यों कहा कि जिम्बाब्वे को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है… 

IND vs ZIM: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने चेन्नई में होने वाले सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया को आगाह किया है। उनका कहना है कि जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है और भारत को बहुत संभलकर खेलना होगा।

भारत के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है। भारत का रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है। अब सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हराना ही होगा। कुंबले ने कहा कि भारत को अपनी आक्रामक शैली में खेलना होगा, लेकिन सावधानी के साथ।

खतरनाक है जिम्बाब्वे!

कुंबले ने जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कुछ बड़ी जीतें गिनाईं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया है। श्रीलंका के खिलाफ 179 रनों का बड़ा टारगेट चेज किया है। ये जीतें बताती हैं कि जिम्बाब्वे दबाव झेलना और बड़े मैच जीतना सीख गया है।

इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

कुंबले ने जिम्बाब्वे के कुछ खास खिलाड़ियों का जिक्र किया जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस नई गेंद से अच्छा उछाल और मूवमेंट पैदा कर रहे हैं, जो पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जिम्बाब्वे का टॉप ऑर्डर भी इस समय शानदार फॉर्म में है।

कुंबले की दो टूक सलाह

अनिल कुंबले ने साफ कहा कि यह वर्ल्ड कप है और यहां कोई भी टीम हल्की नहीं होती। आगे कहा, ‘खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। आप अगले बल्लेबाज के भरोसे नहीं बैठ सकते। हर मौके का फायदा उठाना होगा और अपना बेस्ट देना होगा। अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।’

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *