पाकिस्तान को हराकर अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया:यहां 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से मुकाबला; भारत सुपर-8 में जगह बना चुका

पाकिस्तान को हराकर अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया:यहां 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से मुकाबला; भारत सुपर-8 में जगह बना चुका

भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो से अहमदाबाद पहुंच गई। कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। देखिए तीन तस्वीरें ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली
रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लेकर जीत पक्की की। भारत ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
इस जीत से भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली और टीम ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। भारत 61 रन से जीता। रन के अंतर से यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत रही। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *