जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे

ICC Men’s T20 World Cup 2026: वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के पहले मुकाबले में हारते ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। चलिए जानते हैं अगले दोनों मैच जीतकर भी कैसे टूट सकता है भारतीय क्रिकेट फैंस का सपना। 

Team India in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। 2024 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को चारों खाने चित कर दिया। इस हार के बाद सुपर 8 की अंक तालिका में भारतीय टीम अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है, साथ ही नेट रनरेट में भी उसे भारी नुकसान हुआ है। और ये नुकसान इतनी तगड़ा है कि टीम इंडिया अगले दोनों मुकाबले जीतकर भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।

मुश्किल है सेमीफाइनल की राह

टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.800 हो गया है, जिसका मतलब यह है कि अब भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। यहां तक कि अगर टीम इंडिया अपने अगले दोनों मुकाबले जीत भी जाती है, तो भी अंतिम चार में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं रहेगी। चलिए अब पूरा समीकरण समझते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्मेट के अनुसार, एक ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे, वेस्टइंडीज और भारत की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं। ग्रुप-1 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेल चुकी है, जहां उसे न सिर्फ दो अंक गंवाने पड़े हैं, बल्कि उसका नेट रनरेट भी माइनस में चला गया है। अब भारतीय टीम 26 फरवरी को जिंबॉब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला चेन्नई स्टेडियम में खेला जाएगा।

अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ कम से कम 76 रनों से जीत दर्ज करती है, तभी टीम इंडिया का नेट रनरेट प्लस में आएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि भारतीय टीम का नेट रन रेट इतना बेहतर हो सके कि वह ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म होने के बाद टॉप-2 में फिनिश कर सके। हालांकि ये करना इतना आसान नहीं है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड खराब

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। अब तक खेले 4 मुकाबलों में टीम इंडिया को सिर्फ एक बार जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। हालांकि इस बार जिस तरह से जिम्बाब्वे खेल रही है, उसे देखकर टीम इंडिया की उसके खिलाफ जीत भी आसान नहीं लग रही है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टॉप 2 में जगह बनानी होगी और वो काम मुश्किल है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *