पंजाब से मेडिकल स्टोर जांच के लिए पहुंची टीम:दवाइयों के रिकॉर्ड की ली जानकारी, सवालों से बचते रहे अधिकारी

पंजाब से मेडिकल स्टोर जांच के लिए पहुंची टीम:दवाइयों के रिकॉर्ड की ली जानकारी, सवालों से बचते रहे अधिकारी

जोधपुर में राजदान मेंशन स्थित मां कृपा फार्मा पर मंगलवार को पंजाब पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है- नशीली गोलियां को लेकर पंजाब पुलिस किसी मामले में जांच करने के लिए यहां पहुंची थी। यहां मेडिकल शॉप पर टीम के आते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस नशीली या नकली दवाइयां की सप्लाई चैन को खंगालने के लिए यहां पहुंची है। जोधपुर के औषधि नियंत्रण अधिकारी पंकज गहलोत ने बताया- पंजाब से आई टीम ने यहां मेडिकल का रिकॉर्ड लिया। वहीं दवाइयों के स्टॉक से लेकर खरीद, बिक्री आदि की जानकारी भी ली। हालांकि किन दवाइयों की जांच को लेकर टीम यहां पहुंची। इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। बताया जा रहा है कि पंजाब में नशे में काम आने वाली टेबलेट को लेकर पुलिस किसी दर्ज मामले में अनुसंधान के लिए पहुंची थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *