चांदन प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा का समापन माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। देर रात चांदन के पुराना बांध में जयकारे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। तीन दिवसीय इस मेले में शनिवार को अंतिम दिन सबसे अधिक भीड़ देखी गई। मेला परिसर में विभिन्न वस्तुओं की खूब बिक्री हुई, जिसमें मैगी, चाउमीन और छोले विशेष रूप से लोकप्रिय रहे। बच्चों के खिलौने भी खूब बिके। इस अवसर पर मेले में आए श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए मंदिर से पुराना बांध तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भक्तों का हुजूम बाजार, थाना और प्रखंड परिसर से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। पूजा और मेले के सफल आयोजन में अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अरुण पोद्दार, आदित्य पोद्दार, कारू पोद्दार, मनोज पोद्दार, संजय सुमन दुबे, भानु बाजपेयी और मनोज तिवारी सहित कई अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। चांदन प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा का समापन माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। देर रात चांदन के पुराना बांध में जयकारे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। तीन दिवसीय इस मेले में शनिवार को अंतिम दिन सबसे अधिक भीड़ देखी गई। मेला परिसर में विभिन्न वस्तुओं की खूब बिक्री हुई, जिसमें मैगी, चाउमीन और छोले विशेष रूप से लोकप्रिय रहे। बच्चों के खिलौने भी खूब बिके। इस अवसर पर मेले में आए श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए मंदिर से पुराना बांध तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भक्तों का हुजूम बाजार, थाना और प्रखंड परिसर से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। पूजा और मेले के सफल आयोजन में अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अरुण पोद्दार, आदित्य पोद्दार, कारू पोद्दार, मनोज पोद्दार, संजय सुमन दुबे, भानु बाजपेयी और मनोज तिवारी सहित कई अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


