ओरछा अभ्यारण्य में बिना नंबर प्लेट गाड़ी से सागौन तस्करी:‘ARMY’ लिखी कार जब्त; अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

ओरछा अभ्यारण्य में बिना नंबर प्लेट गाड़ी से सागौन तस्करी:‘ARMY’ लिखी कार जब्त; अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

ओरछा वन अभ्यारण्य के सिंहपुरा जंगल में बुधवार रात करीब 9 बजे अवैध सागौन की कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है, जिसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। रेंजर आदित्य पुरोहित के नेतृत्व में वन विभाग की टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सिंहपुरा जंगल में एक संदिग्ध हुंडई कार को रोका। जांच में कार से 11 नग से अधिक अवैध सागौन की लकड़ी बरामद हुई। बिना नंबर प्लेट गाड़ी से की जा रही थी तस्करी चौंकाने वाली बात यह थी कि वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, लेकिन कार के आगे ‘ARMY’ लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि तस्कर अपनी पहचान छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे। वन विभाग की टीम को देखते ही 4 से 5 तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले। वन विभाग ने मौके से वाहन और जब्त की गई सागौन की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, फरार तस्करों की तलाश जारी है। विभाग को आशंका है कि यह किसी संगठित लकड़ी तस्करी गिरोह का काम हो सकता है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में रेंजर आदित्य पुरोहित के साथ लोकेन्द्र सिंह कुशवाह, देवेश सिंह, रोहित यादव, अनूप सिंह, शिशुपाल, इंद्रराम यादव और ओमप्रकाश कड़ा सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *