उमरिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का छापा:मकान से 2 लाख की सागौन-सरई जब्त; लकड़ी माफिया के खिलाफ की कार्रवाई

उमरिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का छापा:मकान से 2 लाख की सागौन-सरई जब्त; लकड़ी माफिया के खिलाफ की कार्रवाई

उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने एक मकान पर छापा मारा है। पाली निवासी जसपाल के घर से बड़ी मात्रा में सागौन और सरई की अवैध लकड़ी जब्त की गई है। चंदिया वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक के मकान में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी रखी हुई है। यह कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई और बुधवार को भी जारी रहेगी। लकड़ी जब्त करने में वन विभाग की टीम को 5 घंटे से अधिक का समय लगा। सागौन और सरई की 81 नग चौखट और लट्ठे बरामद जसपाल के घर से सागौन और सरई की 81 नग चौखट और लट्ठे बरामद हुए हैं। जब्त की गई लकड़ी की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारी इस क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। अधिकारी बोले- जांच में 2 लाख के लकड़ी बरामद सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडे ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर घर में तलाशी ली गई थी, जिसमें 2 लाख रुपए की लकड़ी मिली है। उन्होंने बताया कि जसपाल ने कुछ लकड़ी झाड़ियों में भी छिपा रखी थी। अधिकारियों के अनुसार, जसपाल से अभी पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *